Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली- 21 साल की मॉडल की घर में घुसकर हत्या:चाकू से गोदा, वारदात के वक्त अकेली थी; आरोपी जिम ट्रेनर इमरान फरार

    3 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार शाम 21 साल की मॉडल की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोप जिम ट्रेनर इमरान पर लगा है। वह पिछले कुछ समय से युवती को जानता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को युवती मुस्कान के परिजन बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। तभी आरोपी वहां पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। इसमें आरोपी भागते नजर आ रहा है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी घर तक कैसे पहुंचा और वारदात के बाद किस रास्ते से फरार हुआ। दोस्त बोला- इमरान बहुत काफी समय से परेशान कर रहा था मृतका के दोस्त ने बताया कि मुस्कान स्टूडेंट थी। पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी। बुधवार शाम करीब 7 बजे मुस्कान की बहन ने उसे कॉल किया। उन्होंने बताया कि मुस्कान को किसी ने चाकू मार दिया। आरोपी का नाम इमरान है और वह मुस्कान की जिम में ट्रेनर था। युवक ने बताया- इमरान साइको था और बात नहीं करने पर मुस्कान को परेशान कर रहा था। इमरान उसका पीछा करता था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। ---------------------------------- क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में IRS अफसर की बेटी का रेप-मर्डर, डुप्लीकेट चाबी से घर में दाखिल हुआ दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर मोबाइल फोन चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें… मौत से 3 घंटे पहले कॉल, ऑफिस में पार्टी की, दिल्ली में नवविवाहिता की मौत, परिवार बोला- ये मर्डर है दिल्ली की लोधी कॉलोनी में एक नवविवाहिता की मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं। परिवार ने बताया कि, आकृति न सिर्फ ऑफिस गई थीं, बल्कि उन्होंने अपने साथियों के लिए एक छोटी सी पार्टी भी दी थी। उनका कहना है कि यह डिप्रेशन का संकेत नहीं था। परिवार इसे सुसाइड नहीं मर्डर बता रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nepal Flood: नेपाल में भोटे कोशी की भीषण बाढ़ से 17 की मौत, 105 भारतीय लापता
    Next Article
    नेपाल में बाढ़ से बिहार में हाई अलर्ट:यूपी में महराजगंज और कुशीनगर के कई गांव खाली कराए; MP-राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment