Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली-NCR में आतिशबाजी से हवा खतरनाक स्तर पर, AQI 418:प्रयागराज में AQI 500 पार; यूपी में ठंड बढ़ी, राजस्थान में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

    8 hours ago

    1

    0

    दिवाली के बाद सोमवार सुबह दिल्ली-NCR की हवा की क्वालिटी गंभीर कैटेगरी में पहुंच गई। रविवार रात लोगों ने जमकर पटाखे जलाए, जिसके बाद सोमवार सुबह दिल्ली-NCR के कई इलाकों में विजिबिलिटी भी काफी कम रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के पटपड़गंज में AQI में 418, ITO पर AQI 406, राजीव चौक पर AQI 381 और साउथ एक्सटेंशन के आसपास के क्षेत्र में AQI 360 दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और वाराणसी समेत 10 शहरों में सोमवार को हवा का स्तर खतरनाक रहा। सुबह 7 बजे प्रयागराज, गोरखपुर और लखनऊ का AQI 500 के पार पहुंच गया। यूपी में ठंड और कोहरे ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। 15 से ज्यादा शहरों में घना कोहरा छाया रहा। रात का तापमान 15°C से नीचे लुढ़क गया है। मध्य प्रदेश में भी ठंड बढ़ रही है। रविवार रात भोपाल, इंदौर समेत 14 शहरों में पारा 14°C से कम रहा। राजस्थान के शहरों में रविवार को दिन में सामान्य से ज्यादा गर्मी रही। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38°C के पार चला गया। ये पिछले 10 साल में दूसरा मौका है जब यहां तापमान 38°C के ऊपर रिकॉर्ड हुआ है। देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: भोपाल-इंदौर और जबलपुर समेत 15 शहरों में तापमान 15°C से कम दिवाली पर हुई आतिशबाजी के चलते मध्य प्रदेश में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। इंदौर में तो 8 नवंबर की रात 11:11 बजे तक ही एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 320 दर्ज किया गया। इसे 'हैजार्डस' यानी बेहद खतरनाक श्रेणी में रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: सुबह धुंध, दिन में तेज धूप, 4-5 दिन नहीं बदलेगा मौसम बिहार में नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होने के साथ मौसम में दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह घर से निकलने पर हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर की धूप अभी भी लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: नवंबर में रिकॉर्ड गर्मी, पारा 38 के ऊपर, रात में भी ठंडक कम हुई राजस्थान के शहरों में रविवार को दिन में सामान्य से ज्यादा गर्मी रही। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। ये पिछले 10 साल में दूसरा मौका है जब यहां तापमान 38 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 3 दिन बाद कड़ाके की ठंड पड़ेगी, 10 शहरों की हवा खराब यूपी में दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद हवा में प्रदूषण बढ़ गया। सोमवार सुबह 7 बजे प्रयागराज, गोरखपुर और लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 के पार रिकॉर्ड किया गया। नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और वाराणसी समेत 10 शहरों में AQI खतरनाक स्तर में पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: लुधियाना-मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 300 पार; अगले 3 दिन धुंध के आसार पंजाब और चंडीगढ़ में दिवाली के बाद पटाखों के धुएं और हवाओं की कम रफ्तार के कारण पंजाब में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। चंडीगढ़ के मुकाबले पंजाब के कई शहरों की हवा ज्यादा जहरीली हो गई है। लुधियाना का एक्यूआई 300 और मंडी गोबिंदगढ़ में AQI 399 दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: केदारनाथ-बद्रीनाथ में पारा -9°C; पहाड़ों में छाया रहेगा कोहरा उत्तराखंड के पांच जिलों में आज मौसम करवट ले सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। वहीं, केदारनाथ और बद्रीनाथ में ठंड का असर बढ़ गया है। केदारनाथ में एक हफ्ते पहले हुई बर्फबारी अब तक नहीं पिघली है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: गिरने लगा रात का तापमान, अगले 2 दिनों में 2°C तक गिरेगा पारा छत्तीसगढ़ में मौसम ड्राई बना हुआ है। वहीं रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव होने का अनुमान नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 12-13 को आंधी-तूफान का यलो अलर्ट, पारा 3॰C तक गिरेगा हिमाचल प्रदेश में आज और कल मौसम साफ रहेगा। राज्य में परसों यानी 11 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसके प्रभाव से अगले चार दिन तक पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। ऊंचे पहाड़ों पर इससे ठंड में इजाफा होगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेले में खिलौना खरीदने को लेकर हुआ विवाद, दुकानदार और उसके बेटे ने चाकू गोदकर 2 दोस्तों की हत्या की
    Next Article
    देशभर में दिवाली की रात आग से 16 मौतें:MP में सबसे ज्यादा 12 की जान गई; जम्मू में 12 दुकानों, नागपुर में बाइक शोरूम में आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment