Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देशभर में दिवाली की रात आग से 16 मौतें:MP में सबसे ज्यादा 12 की जान गई; जम्मू में 12 दुकानों, नागपुर में बाइक शोरूम में आग

    5 hours ago

    1

    0

    दिवाली की रात देश के कई शहरों में पटाखों और अन्य कारणों से लगी आग में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं और कुछ लापता हैं। सबसे ज्यादा मौतें मध्य प्रदेश में हुईं, जहां दो अलग-अलग घरों में आग लगने से 12 लोगों की जान चली गई। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 महीने का बच्चा भी शामिल है। वहीं, सिवनी जिले में सराफा व्यापारी के मकान में आग लगने से 6 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा, राजस्थान के पाली में पटाखों की दुकान में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग लापता हैं। हादसे में तीन दुकानें और कई दोपहिया वाहन जल गए। वहीं, दिल्ली के नरेला में रॉकेट पटाखा पेट में लगने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। मुंबई के लोखंडवाला में आग लगने की एक अन्य घटना में भी एक व्यक्ति की जान चली गई। जम्मू के नेहरू मार्केट में आग से 12 से ज्यादा दुकानें जल गईं, जबकि नागपुर में टीवीएस शोरूम में आग लगने से कई दोपहिया वाहन जल गए। आग की घटनाओं की 4 फोटो… यूपी में 25 लाख का कबाड़ जला उत्तर प्रदेश के बांदा में कबाड़ की दुकान में आग लगने से करीब 20-25 लाख रुपए का नुकसान हुआ। पुणे में आग की 63 घटनाएं हुईं। इनमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुंबई के डोंगरी में झुग्गियां जलीं मुंबई के डोंगरी इलाके में आग से कई दुकानें और झुग्गियां जल गईं, जबकि दादर के कामगार स्टेडियम में लगी आग पर दमकलकर्मियों ने 17 मिनट में काबू पा लिया। महाराष्ट्र के ठाणे में 17 मंजिला बिल्डिंग में आग लगी। ठाणे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इसके अलावा असम के जोनाई, पुणे के वडगांव शेरी, मुंबई के विद्याविहार, सिक्किम के गंगटोक में सरकारी आवास और गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली-NCR में आतिशबाजी से हवा खतरनाक स्तर पर, AQI 418, यूपी के 15 शहरों में घना कोहरा दिवाली के बाद सोमवार सुबह दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता गंभीर कैटेगरी में पहुंच गई। रविवार को दिवाली पर लोगों ने जमकर पटाखे जलाए, जिसके बाद सोमवार सुबह दिल्ली-NCR के कई इलाकों में विजिबिलिटी भी काफी कम रही। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली-NCR में आतिशबाजी से हवा खतरनाक स्तर पर, AQI 418:प्रयागराज में AQI 500 पार; यूपी में ठंड बढ़ी, राजस्थान में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले- हथियारबंद नहीं, दिमागी नक्सलियों से लड़ना है; सोनिया बोलीं- राजीव की हत्या का डर हमेशा था; कांग्रेस का चंदा घटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment