Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली स्लीपर बस गैंगरेप केस में कानपुर देहात कनेक्शन:परिवार बोला- साजिश के तहत फंसाया गया, पिता के हत्यारों ने साजिश रची

    6 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार बस चालक कुलदीप का कनेक्शन कानपुर देहात से सामने आया है। कुलदीप डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल बस को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 4 अगस्त की रात की है। मैनपुरी जिले की 16 साल की कक्षा 11 की छात्रा भारी बारिश और अंधेरे के बीच रास्ता भटककर ग्रेटर नोएडा के परी चौक पहुंच गई थी। वह नोएडा में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान वहां से एक खाली स्लीपर बस गुजरी। छात्रा ने मदद के लिए बस को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप ने उसे नोएडा सेक्टर-63 तक छोड़ने की बात कहकर बस में बैठा लिया। बस में अश्लील हरकत के बाद दुष्कर्म का आरोप पुलिस के अनुसार, बस चलने के बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं। इसके बाद चालक और कंडक्टर पर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई है। आरोप है कि बस करीब 47 किलोमीटर का सफर तय कर कश्मीरी गेट की तरफ पहुंची। रिंग रोड के पास देर रात दोनों आरोपी छात्रा को छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता कश्मीरी गेट थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। तिमारपुर पार्किंग से दोनों आरोपी गिरफ्तार मामले की जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर स्थित बस पार्किंग से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, बस पहले खराब हो गई थी। उसे ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित वर्कशॉप में मरम्मत के लिए भेजा गया था। मरम्मत के बाद चालक और कंडक्टर बस को तिमारपुर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान छात्रा को बस में बैठाया गया था। स्लीपर बस में पर्दे लगे होने के कारण अंदर की गतिविधियां बाहर से दिखाई नहीं देने की बात भी जांच में सामने आई है। कानपुर देहात में आरोपी के परिवार में बेचैनी कुलदीप की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद कानपुर देहात स्थित उसके परिवार में बेचैनी है। परिवार ने उस पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पत्नी और की मां का कहना है कि उसे साजिश के तहत फंसाए जाने की आशंका है। परिवार के मुताबिक, कुलदीप करीब 15 साल से बस चला रहा है और परिवार से उसका काफी लगाव रहा है। पत्नी और मां ने बताया कि कुलदीप 3 अगस्त को घर से निकला था। परिवार ने मामले की पूरी जांच निष्पक्ष तरीके से कराने की मांग की है। दो महीने पहले हुई थी पिता की हत्या परिवार ने कुलदीप के पिता की करीब दो महीने पहले हुई हत्या का भी जिक्र किया है। परिजनों का आरोप है कि जिन लोगों पर उसके पिता की हत्या का शक है, वे नोएडा में रहते हैं। परिवार ने आशंका जताई है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते कुलदीप को इस मामले में फंसाया गया हो सकता है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस की जांच में फिलहाल कुलदीप और बस कंडक्टर संदीप दोनों गिरफ्तार हैं। परिवार में पत्नी, मां और दो बच्चे कुलदीप के परिवार में उसकी पत्नी, बुजुर्ग मां और दो बच्चे हैं। पिता की हत्या के बाद परिवार की जिम्मेदारी भी कुलदीप पर थी। नाबालिग बेटी ने उत्तर प्रदेश सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई है। वहीं, दिल्ली पुलिस बस का फोरेंसिक परीक्षण करा रही है। जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में जनकपुरी महोत्सव से पहले रास्ते:कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट से भावना स्टेट तक सड़क-सीवर के होंगे काम
    Next Article
    कांस्टेबल ने नहर में कूदकर महिला की जान बचाई, VIDEO:तेज बहाव में छलांग लगाकर बाहर निकाला; अस्पताल में कराया भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment