Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर 100kmph से दौड़ी ट्रेन:रेलवे ने जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत का वीडियो पोस्ट किया; यह पुल एफिल टावर से 35m ऊंचा

    16 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर में 1178 फीट की ऊंचाई पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज पर वंदे भारत एक्सप्रेस 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। वंदे भारत एक्सप्रेस ने भारत के पहले केबल-स्टे वाले अंजी ब्रिज को भी 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से क्रॉस किया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका वीडियो भी शेयर कर इसे ऐतिहासिक पल बताया। ट्रायल के बाद 111 किलोमीटर लंबे वैष्णो देवी कटरा-बनिहाल सेक्शन पर अधिकतम ट्रेन की स्पीड को 75 किमी/घंटा से बढ़ाकर 100 किमी/घंटा कर दिया गया है। बता दें कि चिनाब ब्रिज कई ऊंचाई 359 मीटर है। यह फ्रांस के एफिल टावर से 35 माटर ऊंचा है। एफिल टावर की ऊंचाई 330 मीटर है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'वंदे भारत एक्सप्रेस ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। इससे यूएसबीआरएल प्रोजेक्ट पर ट्रेन का संचालन आसान होगा। यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।' जम्मू-श्रीनगर के बीच 2 मई से शुरू हुई थी वंदे भारत जून 2025 में कश्मीर रेल लिंक का काम पूरा होने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू में कटरा और श्रीनगर के बीच चलाई गई थी। अप्रैल 2026 में इसे जम्मू तवी तक बढ़ाया। साथ ही ट्रेन में कोच की संख्या आठ से बढ़ाकर 20 कर दी गई। रेल मंत्रालय के मुताबिक जम्मू-श्रीनगर के बीच नियमित सेवा 2 मई को शुरू हुई। रेल मंत्रालय ने अगस्त में कहा था कि अब लगभग 81% नेटवर्क को 110 किमी प्रति घंटे या उससे ज्यादा की स्पीड के लिए अपग्रेड कर दिया गया है। 2014 में यह आंकड़ा करीब 40% था। चिनाब ब्रिज - दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज कटरा-बनिहाल सेक्शन 272 किलोमीटर लंबे USBRL का हिस्सा है। यह पूरा लिंक जून 2025 में चालू हुआ था। चिनाब रेल ब्रिज नदी के तल से 359 मीटर ऊपर बना है और इसकी लंबाई 1,315 मीटर है। दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज ‘चिनाब ब्रिज’ को भूकंप, बाढ़, बर्फबारी और विस्फोटकों से बचाने के लिए खास तरीके से तैयार किया गया है। ब्रिज का इलाका भूकंप के जोन चार में आता है, लेकिन इसे भूकंप क्षेत्र पांच के लिए डिजाइन किया गया है। यानी यह भूकंप के लिहाज से काफी सुरक्षित है और रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाले भूकंप को भी आसानी से झेल लेगा। इस ब्रिज को अगले 120 साल के लिए बनाया गया है। अंजी ब्रिज- भारत का पहला केबल-स्टे रेलवे ब्रिज इसी तरह अंजी ब्रिज भारत का पहला केबल-स्टे रेलवे ब्रिज है। अंजी नदी घाटी पर बना यह पुल कटरा और बनिहाल के बीच स्थित है। इस रूट पर देश की सबसे लंबी ऑपरेशनल ट्रांसपोर्टेशन टनल भी स्थित है जो 12.77 किमी लंबी है। इस पुल की कुल लंबाई 725.5 मीटर है। इसमें से 472.25 मीटर का हिस्सा केबल्स पर टिका हुआ है। इस ब्रिज को 4 हिस्सों में बांटकर बनाया गया है। इस पुल के बीच में बने टावर की नदी के तल से ऊंचाई 331 मीटर है। ब्रिज का बीच का हिस्सा 290 मीटर का है, जिसमें से 52.5 मीटर का काम बचा हुआ है। इसके 47 में से 41 हिस्से पूरे हो चुके हैं, वहीं 6 हिस्से बाकी हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि है मई तक इसका काम पूरा हो जाएगा। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… उदयपुर से सूरत के बीच चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन:3 अक्टूबर से पटरी पर दौड़ेगी, कल होगा उद्घाटन उदयपुर और गुजरात के सूरत के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने सुविधा बढ़ाई है। रेलवे की ओर से सूरत और उदयपुर सिटी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जाएगी। यह रेल सेवा मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन नियमित रूप से संचालित होगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- भूकंप आते ही हवा में उठेगा घर:डॉगी ने जीता चुनाव; महिला ने निकाली शादी की वैकेंसी
    Next Article
    धरापुरम चुनावी सभा में स्टालिन बाेले- विजय ‘रील्स’ वाले CM:सलाह दी- मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार करें, ‘चीप मिनिस्टर’ की तरह नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment