Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा की कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:सुल्तानपुर में भीड़ ने गाड़ी चला रहे दरोगा को घेरा, पुलिस थाने लेकर गई

    16 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में शनिवार रात करीब 9 बजे दरोगा की कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार को दरोगा चला रहे थे। हादसे के बाद भीड़ ने कार को घेर लिया। दरोगा को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के परऊपुर में हुआ। घर लौटते समय हुआ हादसा मलिकपुर में रहने वाले श्यामानंद गौतम (25) बाइक से शहर से घर लौट रहे थे। शनिवार रात 9 बजे दोमुंहा-पखरौली मार्ग पर परऊपुर के पास दरोगा अभिषेक सिंह की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से श्यामानंद सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। श्यामानंद ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद गांववाले युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हुई। कोतवाली देहात एसओ धर्मवीर सिंह ने बताया- पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शामिल कार एक दरोगा की बताई जा रही है। मामले की जांच की रही है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें- योगी ने अयोध्या से लड़ने का अखिलेश का चैलेंज स्वीकारा, कहा- चेलों से क्या लड़ना, आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं योगी ने अखिलेश की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार की। बलरामपुर में शनिवार को कहा- अयोध्या से आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं। आप भी अयोध्या में नामांकन करिए, मैं भी करता हूं। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं। लड़ाई चेलों से क्यों, आमने-सामने होनी चाहिए। एक बार आमना-सामना हो ही जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी ने कन्याओं की पूजा की, गिफ्ट दिए:मां पाटेश्वरी की पूजा की, विंध्याचल में जबरदस्त भीड़, 3 लाख भक्तों ने दर्शन किए
    Next Article
    रामपुर में कारोबारी की 4 गोली मारकर हत्या:कार सवार 2 बदमाशों ने दुकान पर बरसाईं गोलियां, 10 साल बड़ी महिला से लव मैरिज की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment