Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दतिया उपचुनाव में 71.4% वोटिंग, पिछली बार से 9% कम:कांग्रेस का सिरोल-जिगना में फर्जी वोटिंग का आरोप; नरोत्तम बोले- ये हार की हताशा

    16 hours ago

    1

    0

    दतिया विधानसभा उपचुनाव में शाम 6 बजे तक 71.4% वोटिंग हो चुकी है। ये पिछली बार से करीब 9 प्रतिशत कम है। यहां कांग्रेस के घनश्याम सिंह का मुकाबला भाजपा के आशुतोष तिवारी से है। वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी। उसी दिन रिजल्ट आने की संभावना है। मतदान के दौरान कांग्रेस ने सिरोल और जिगना में फर्जी वोटिंग की शिकायत की। पार्टी प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से बात की। इस पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कांग्रेस जब हारती है तो आरोप लगाती है। ये उनकी हताशा-निराशा का परिचय है। उधर, रामसागर गांव के मतदान केंद्र से पुलिस, कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को अपने साथ ले गई। जब साथियों ने इसका वीडियो बनाया तो पुलिस ने उन्हें रोका। हालांकि, कांग्रेस नेताओं के थाने पहुंचने पर पुलिस ने पोलिंग एजेंट को छोड़ दिया। दतिया सीट कांग्रेस के राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक में फ्रॉड के मामले में MP-MLA कोर्ट से दो साल की सजा होने के बाद खाली हुई है। 2023 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 80.2 प्रतिशत मतदान हुआ था। भारती ने बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा को 7742 वोट से हराया था। भारती को 88977 जबकि नरोत्तम को 81235 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर नोटा को 1452 मत हासिल हुए थे। मतदान के बड़े अपडेट्स तस्वीरों में देखिए उपचुनाव दतिया में मतदान के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम-कोर्ट ने भोजशाला से सटी जमीन नमाज के लिए दी:कहा- धार्मिक अधिकार नहीं छीन सकते; सरकार ने 2Km दूर जगह दी थी
    Next Article
    जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में शामिल हरियाणवी युवक को पुलिस ने उठाया,VIDEO:बोला-सुबह रुम से ले गई, कई घंटे थाने में बैठाया; शबाना आजमी ने तुड़वाया था अनशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment