Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में बंदर के धक्के से छत से गिरे बुजुर्ग:सिर, सीने और पेट में आई गंभीर चोटें; इलाज के दौरान मौत

    6 hours ago

    1

    0

    देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के पटेल नगर में बुधवार को बंदर के कथित धक्के से छत से गिरकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। कपड़े फैलाने के दौरान हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल विनोद निषाद को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, विनोद निषाद बुधवार सुबह घर की छत पर कपड़े फैलाने गए थे। इसी दौरान पीछे से एक बंदर आया और कथित तौर पर उन्हें धक्का दे दिया। अचानक संतुलन बिगड़ने से विनोद छत से नीचे जमीन पर जा गिरे। हादसे में उनके सिर, पेट और सीने में गंभीर चोटें आईं। परिजन तत्काल उन्हें बरहज सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने विनोद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। लखनऊ में आइसक्रीम बेचकर चलाते थे परिवार विनोद निषाद (60) पुत्र स्व. परदेसी बरहज थाना क्षेत्र के पटेल नगर डीह स्थान के निवासी थे। परिजनों के मुताबिक, वह लखनऊ में रहकर आइसक्रीम बेचते थे और इसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। कुछ दिन पहले ही वह अपने घर लौटे थे। पत्नी और दो बेटों के सामने आर्थिक संकट विनोद की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। उनकी पत्नी घनावती और दो बेटे विशाल व विक्की हैं। परिजनों के मुताबिक, विनोद ही परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालते थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई मल्टीलेवल पार्किंग:गेट नंबर-6 से एंट्री, गाड़ी के साथ हेलमेट रखने की भी सुविधा; जानें शुल्क
    Next Article
    गोंडा में 18 साल के युवक की हत्या:सड़क किनारे मिला शव, सिर-पैर पर धारदार हथियार के निशान; दोस्तों ने बताया था एक्सीडेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment