Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 18 साल के युवक की हत्या:सड़क किनारे मिला शव, सिर-पैर पर धारदार हथियार के निशान; दोस्तों ने बताया था एक्सीडेंट

    6 hours ago

    1

    0

    गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक प्रिंस शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे उसका शव घर से लगभग एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके सिर और पैर पर धारदार हथियार से हमले के गंभीर निशान मिले हैं। परिजनों ने इसे सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, प्रिंस बुधवार देर शाम गांव के कुछ दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था। देर रात तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित थे। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे उन्हीं दोस्तों ने परिवार को फोन कर प्रिंस के एक्सीडेंट होने की सूचना दी। सड़क किनारे मिला शव, सिर पर वार के निशान सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। वहां प्रिंस का शव सड़क किनारे पड़ा था। परिजनों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान देखे। इसके बाद उन्होंने घटना को दुर्घटना मानने से इनकार कर दिया और हत्या की आशंका जताई। हत्या और हादसा दोनों एंगल से जांच सूचना मिलते ही नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि पुलिस हत्या और सड़क दुर्घटना, दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। कॉल डिटेल और सीसीटीवी से खुलेंगे राज पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। बुधवार शाम प्रिंस के साथ घर से निकले दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रिंस के साथ आखिरी समय में कौन-कौन लोग थे और घटना कैसे हुई। चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं पिता प्रिंस के पिता चंडीगढ़ में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। प्रिंस घर पर रहकर परिवार के काम में हाथ बंटाता था। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में बंदर के धक्के से छत से गिरे बुजुर्ग:सिर, सीने और पेट में आई गंभीर चोटें; इलाज के दौरान मौत
    Next Article
    गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान के करीब:24 घंटे में 23 सेमी जलस्तर बढ़ा, तटीय इलाकों में कटान, ड्रोन कैमरे से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment