Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में घने कोहरे से 100 मीटर तक सिमटी दृश्यता:मेडिकल कॉलेज में बढ़े सांस और निमोनिया के मरीज, एक्यूआई 180 पहुंचा

    1 day ago

    1

    0

    देवरिया में गुरुवार सुबह शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर दृश्यता घटकर करीब 100 मीटर रह गई। सुबह 7 बजे तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे और ठंड के चलते घरों से निकलने वाले लोगों ने गर्म कपड़े पहने। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को सावधानी से चलना पड़ा। काम पर जाने वाले लोगों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 29 डिग्री तक रह सकता है अधिकतम तापमान मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को ठंड महसूस हुई। दिन में तापमान बढ़ने से मौसम में बदलाव की संभावना है। मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे सांस और निमोनिया के मरीज बदलते मौसम के बीच देवरिया मेडिकल कॉलेज में बुजुर्गों और बच्चों की संख्या बढ़ रही है। इनमें सांस की परेशानी और निमोनिया से पीड़ित मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। सुबह-शाम की ठंड और मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सांस के मरीजों को सतर्क रहने की सलाह गुरुवार सुबह जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 180 दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता के इस स्तर पर सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कोहरे के साथ प्रदूषण का असर भी संवेदनशील लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में गणेश-महालक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन:सरयू घाट और खैरा भवानी मंदिर के पोखर में किया गया विसर्जन
    Next Article
    4 अहम ट्रेनों का समय बदला, देखें शेड्यूल:वाराणसी-मैसूर, लखनऊ-यशवंतपुर, सियालदा, लालगढ़ -प्रयागराज का समय जानें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment