Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दयाराम प्रजापति के बयान पर भड़के ओमप्रकाश राजभर:बोले- 'वह किस खेत की मूली हैं', हमारी पार्टी में उनसे बड़े प्रजापति नेता हैं

    4 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति की कथित विवादित टिप्पणी पर सुभासपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने दयाराम प्रजापति और समाजवादी पार्टी के नेतृत्व पर निशाना साधा। ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के नेता अपने शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर इस तरह के बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को कुछ महीने पहले अखिलेश यादव ने जेल भेजा था, वही अब इस तरह की बयानबाजी कर रहा है। राजभर ने एक पारिवारिक विवाद का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस मामले में किसी का नाम नहीं लिया। राजनीतिक हैसियत पर भी उठाए सवाल दयाराम प्रजापति पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी में प्रजापति समाज के कई ऐसे नेता हैं, जो उनसे बड़े हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “दयाराम प्रजापति किस खेत की मूली हैं? ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी में इसी तरह की राजनीतिक भाषा सिखाई जाती है और कई नेता अपने अध्यक्ष के संकेत पर सार्वजनिक बयान देते हैं। बयान के बाद बढ़ी सियासी तल्खी राजभर के इस बयान के बाद सुभासपा और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। दोनों दलों के नेताओं के बयान अब प्रदेश की सियासत में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी स्टांप से जमीन गिरवी रखकर ठगी का आरोप:बस्ती में 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज, एसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ केस
    Next Article
    लखनऊ समेत पूरे प्रदेश से 22,510 हजयात्री होंगे रवाना:महिला यात्रियों की संख्या 32% बढ़ी, 10 अगस्त तक जमा करनी होगी पहली किश्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment