Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'धर्मेंद्र प्रधान बहुत अच्छे आदमी हैं, सिस्टम का दोष था':बृजभूषण शरण सिंह बोले- लखनऊ हमारा घर है, काफिले शहीद पथ जाम

    8 hours ago

    1

    0

    महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बुधवार को पहली बार लखनऊ पहुंचे। समर्थकों ने अमौसी एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखनऊ हमारा घर है। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बहुत अच्छे आदमी हैं। उनका कोई दोष नहीं था। सिस्टम का दोष था। बृजभूषण शरण सिंह नई दिल्ली से फ्लाइट से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। वे अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके लिए समर्थकों के साथ एयरपोर्ट से निकल चुके हैं। उनके काफिले की वजह से शहीद पथ पर भीषण जाम लग गया है। कार्यक्रम के मुताबिक, अब अंसल रॉयल्टी पहुंचेंगे। यहां अखिलेश सिंह से मुलाकात प्रस्तावित है। अंसल रॉयल्टी से निकलने के बाद आलमबाग नहर, पारा तिकुनिया, माकपा चौराहा, दुबग्गा और आईआईएम रोड होते हुए सीतापुर रोड पहुंचेंगे। यहां फल एवं सब्जी मंडी में एमजीएम ट्रेडिंग कंपनी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर ताज पैलेस होटल के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद बाराबंकी, रौनाही, अयोध्या बाईपास होते हुए गोंडा के लिए रवाना होंगे। देखिए 4 तस्वीरें… 3 अगस्त को कोर्ट ने सुनाया था फैसला बृजभूषण शरण सिंह को 3 अगस्त को कोर्ट ने बरी किया था। अदालत ने पूर्व WFI सहायक सचिव विनोद तोमर को भी मामले में बरी किया था। कोर्ट के फैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह लगातार सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखते रहे हैं। उनके लखनऊ आगमन को भी इसी क्रम में देखा जा रहा है। हालांकि, मामले में शिकायतकर्ता पहलवानों ने अदालत के फैसले को चुनौती देने की बात कही है। ……………………. बृजभूषण शरण सिंह की पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से जुड़ जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या पुलिसवाले रील नहीं बना सकते:अश्लील VIDEO वाली दरोगा का क्या होगा; क्या नौकरी जाएगी
    Next Article
    सौतेली बेटी ने प्रेमी संग की मां की हत्या:धारदार हथियार से गला काटकर धड़ से अलग किया, रुड़की गंगनहर में जाकर लाश फेंकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment