Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सौतेली बेटी ने प्रेमी संग की मां की हत्या:धारदार हथियार से गला काटकर धड़ से अलग किया, रुड़की गंगनहर में जाकर लाश फेंकी

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ में सौतेली बेटी उन्नति ने अपने प्रेमी आशीष चौहान संग मिलकर मां की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को 100 किमी दूर रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पास नहर में जाकर फेंक दिया। मंगलवार को गंगनहर पुल के पास रुड़की में आते-जाते लोगों ने महिला की अज्ञात लाश बोरी में पड़ी देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सुबूत जुटाए। तफ्तीश में पता चला कि लाश मेरठ की 40 साल की महिला की है। जांच में पता चला कि महिला की हत्या उसकी सौतेली बेटी उन्नति ने प्रेमी आशीष के साथ मिलकर की है। पुलिस अन्य जानकारी जुटा रही है। कार में सिर काटा फिर बोरी में भरी लाश पुलिस की जांच में पता चला की आरोपियों ने कार में महिला का सिर धड़ से अलग कर शव को बोरी में बंद कर रुड़की की नहर में फेंक दिया और दोनों लोग फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तब हुआ, जब मंगलौर में सिंचाई विभाग दफ्तर के पास स्थानीय लोगों ने एक बोरी में बंद सिरकटी लाश देखी। इसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। आसपास के सीसीटीवी भी पुलिस ने चैक किए सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त में जुट गई। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। अब उत्तराखंड पुलिस की बात पढ़िए… एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आज सुबह कूड़ा बीनने वालों ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला का गला रेता शव नहर पुल के पास किसी पड़ा हुआ है। पुलिस टीम को घटना के हर पहलू की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या कर उसका शव यहां फेंका गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस बुधवार देरशाम वारदात का खुलासा करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'धर्मेंद्र प्रधान बहुत अच्छे आदमी हैं, सिस्टम का दोष था':बृजभूषण शरण सिंह बोले- लखनऊ हमारा घर है, काफिले शहीद पथ जाम
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अचानक छुट्टी पर गईं, राष्ट्रपति से ली अनुमति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment