Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

    12 hours ago

    1

    0

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र में रूसी हमलों में तीन बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस से डीजल खरीदने का समझौता करने की घोषणा के एक दिन बाद हुआ। जेलेंस्की ने बताया कि जापोरिज्जिया में आवासीय इमारतों पर रूसी हवाई बम गिरने से ये मौतें हुईं और कम से कम 14 लोग घायल हुए।पिछले चार दिनों में रूस की बढ़ती बमबारी में 60 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि रूस ने डीजल निर्यात पर प्रतिबंधों में ढील मिलने के बाद जापोरिज्जिया की आवासीय इमारतों पर पांच ग्लाइड बम गिराकर इसका जवाब दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दबाव कम होने से रूस को युद्ध जारी रखने और शहरों पर बमबारी करने का मौका मिलता है।ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि रूस तत्काल तीन लाख टन से अधिक डीजल की आपूर्ति करेगा। इसके बाद नवंबर में पांच लाख टन, फिर 10 लाख टन और कुछ समय बाद अतिरिक्त 30 लाख टन डीजल दिया जाएगा। जेलेंस्की ने इस समझौते को रूस के लिए युद्ध में निवेश बताते हुए कहा कि इससे संघर्ष लंबा खिंच सकता है।उन्होंने इसे मजबूत साझेदारों का ‘‘कमजोर फैसला’’ बताया। यह घोषणा ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी प्रतिनिधि यूक्रेनी अधिकारियों के साथ युद्ध समाप्त करने के प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ
    Next Article
    ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment