Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव भगवंतनगर में पहली मासिक गंगा आरती:40 ग्राम पंचायतों की सहभागिता, सामाजिक एकता का संदेश

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के भगवंतनगर में पूर्णिमा तिथि पर प्रथम मासिक गंगा आरती का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भगवंतनगर विधानसभा परिवार द्वारा अनुराग त्रिवेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस आयोजन में लगभग 40 ग्राम पंचायतों से माताएं, बहनें, बुजुर्ग और युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं की व्यापक सहभागिता ने इस कार्यक्रम को सामाजिक एकता और समरसता का उत्सव बना दिया। अनुराग त्रिवेदी ने विशेष रूप से उपस्थित सफाई कर्मियों और नाविक निषाद समाज के सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गंगा नदी केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, समरसता और भारतीय संस्कृति की जीवनधारा है। उन्होंने यह भी बताया कि गंगा तट से जुड़े किसान हमारे अन्नदाता हैं, जिनका जीवन और परिश्रम गंगा जल से गहराई से जुड़ा है। गंगा की अविरलता और निर्मलता ही किसानों की समृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है। त्रिवेदी ने आगे कहा कि यह मासिक आरती केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि समाज को जोड़ने, किसानों का सम्मान बढ़ाने, श्रमजीवी वर्ग को प्रतिष्ठा देने और ग्राम पंचायतों को एक सूत्र में पिरोने का अभियान है। उन्होंने गंगा संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और किसान हित में सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम श्रद्धा, एकता और सामाजिक समरसता का एक अनुपम उदाहरण बनकर उभरा। श्रद्धालुओं ने “हर हर गंगे” के उद्घोष के साथ आयोजन का समापन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामाशीष (अखिल भारतीय संगठन मंत्री, गंगा समग्र), डॉ. हरमेश सिंह (क्षेत्रीय विशेष संपर्क प्रमुख), विक्रांत खंडेवाल (क्षेत्रीय संगठन मंत्री, भारतीय विकास परिषद), पंडित छन्नू लाल त्रिवेदी, रामसुमेर रावत, रामबली रावत, संकटा प्रसाद दीक्षित, मुन्ना सिंह, पप्पू अग्निहोत्री, जयप्रकाश गौतम, दिलीप गौतम, साधन प्रजापति, मोहनलाल निषाद, अमित सविता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर अंबेडकरनगर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:आपात स्थिति से निपटने को मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल में अतिरिक्त बेड
    Next Article
    अयोध्या में होली पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी:अवैध शराब रोकने के लिए आबकारी विभाग ने गठित कीं 5 टीमें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment