Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में होली पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी:अवैध शराब रोकने के लिए आबकारी विभाग ने गठित कीं 5 टीमें

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में होली पर्व के मद्देनजर अयोध्या जनपद में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत 4 मार्च को जिले की सभी देशी और विदेशी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। यह विशेष कार्रवाई 6 मार्च तक लगातार जारी रहेगी। जिला आबकारी अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक तहसील में एक टीम आबकारी निरीक्षक, संबंधित एसडीएम और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में काम कर रही है। ये टीमें उन गांवों और इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही हैं, जहां से अवैध शराब की बिक्री की सूचनाएं मिल रही हैं। संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मिश्रा ने स्पष्ट किया कि होली के मुख्य पर्व पर, 4 मार्च को रंग खेलने के दिन, शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी शराब की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि त्योहार के दौरान संयम बरतें, शराब का सेवन घर पर ही करें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि होली पर भारी भीड़भाड़ रहती है, ऐसे में नशे में वाहन चलाना दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे सकता है। आबकारी विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सरकारी लाइसेंसधारी ठेकों पर पर्याप्त मात्रा में शराब उपलब्ध रहे, ताकि अवैध बिक्री को बढ़ावा न मिले। बड़े डीलरों को पहले ही पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए जा चुके हैं, जिससे आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव भगवंतनगर में पहली मासिक गंगा आरती:40 ग्राम पंचायतों की सहभागिता, सामाजिक एकता का संदेश
    Next Article
    कानपुर DIOS ऑफिस में ढोल बजा, उड़े नोट, VIDEO:एक कर्मचारी के रिटायर होने पर मनाया जश्न, जमकर होली खेली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment