Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव के पूर्व सांसद देवी प्रसाद का निधन:भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जताया शोक

    17 hours ago

    1

    0

    उन्नाव: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उन्नाव क्षेत्र से तीन बार सांसद रहे स्वर्गीय देवी प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया। वे शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान, भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दिवंगत नेता के राजनीतिक जीवन और पार्टी के प्रति उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय देवी प्रसाद भारतीय जनता पार्टी के समर्पित और कर्मठ नेताओं में से एक थे। चौधरी ने बताया कि देवी प्रसाद ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्नाव क्षेत्र से तीन बार सांसद निर्वाचित होकर उन्होंने लोकसभा में क्षेत्र का प्रभावी प्रतिनिधित्व किया और संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने कहा, “आज हम सब लोग भारतीय जनता पार्टी के हमारे वरिष्ठ नेता, उन्नाव क्षेत्र से तीन बार सांसद रहे स्वर्गीय देवी प्रसाद जी के दुखद निधन पर अपनी संवेदना प्रकट करने के लिए उनके परिवार के बीच आए हैं। उन्होंने पार्टी के विस्तार और संगठन को स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जाना इस क्षेत्र, हम सब लोगों और पार्टी के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।” भूपेंद्र चौधरी ने आगे कहा कि दिवंगत नेता द्वारा दी गई राजनीतिक विरासत और मार्गदर्शन को पार्टी कार्यकर्ता मिलकर आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने देवी प्रसाद के जीवन को संगठन निष्ठा, सादगी और जनसेवा का उदाहरण बताया। उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी और वे स्वयं इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेशनल वालीबॉल प्लेयर की मौत में नया मोड़:घरवालों ने थाने में दी तहरीर, पीएम रिपोर्ट में जहर से मौत की जताई गई है आशंका
    Next Article
    महोबा स्थापना दिवस पर 5 विभूतियों को 'पुष्कल सिंह सम्मान':बुंदेली समाज ने किया सम्मानित, स्टेडियम का नाम रखने की मांग उठी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment