Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, VIDEO:युवक गंभीर घायल, विवादित जमीन के बाग को बेचने पर शुरू हुआ झगड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी पंकज पुत्र रामचंद्र ने बीघापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके परिवार की जमीन पर यूकेलिप्टस के पेड़ों की बाग है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पंकज का आरोप है कि विपक्षी पक्ष के केशन ने विवादित भूमि पर खड़ी बाग को चोरी-छिपे बेच दिया। इसकी जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान शिवम नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में एक महिला समेत कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय बीघापुर पहुंचाया गया। शिवम की हालत गंभीर होने के कारण उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। मारपीट के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। पुलिस ने वायरल वीडियो को भी अपनी जांच में शामिल कर लिया है। बीघापुर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आपसी विवादों को कानून के दायरे में रहकर सुलझाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 17 मार्च से भारी वाहन की एंट्री बंद:लखनऊ-वाराणसी रूट के वाहन बाघागाड़ा से आएंगे, SP ट्रैफिक बोले- 24 घंटे पुलिस की तैनाती
    Next Article
    सुल्तानपुर में 27 स्थानों पर अवैध मार्केट का निर्माण:बिना नक्शा पास कराए बन रहे कॉम्प्लेक्स, पार्किंग नहीं, सीएम से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment