Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में मजदूर की मौत, कमरे में मिला शव:बन्द पड़ी फैक्ट्री में हादसा, गड्‌ढा खुदाई का करते थे काम

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मामले की जांच जारी है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय बृजलाल यादव के रूप में हुई है, जो भगवती खेड़ा शेखपुर नारी, थाना सदर के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, बृजलाल यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह बंथर क्षेत्र स्थित सुपर इंटरनेशनल नामक एक बंद पड़ी फैक्ट्री परिसर के पास गड्ढा खोदने का काम करते थे। मंगलवार शाम को बृजलाल यादव एक कमरे में मृत पाए गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजन भी पहुंचे, जहां वे गहरे सदमे में थे। परिजनों ने बताया कि बृजलाल यादव ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि तीन की शादी अभी बाकी है। अब परिवार की पूरी जिम्मेदारी सबसे बड़े बेटे पर आ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहजोई रिसॉर्ट में बार-बालाओं का अश्लील डांस, VIDEO:चाय कंपनी ने व्यापारियों के आयोजित किया कार्यक्रम, आयोजक-रिसॉर्ट मालिक को भेजी जाएगी नोटिस
    Next Article
    किसान महासभा का धरना समाप्त:रघुनाथपुर पंप नहर को शारदा नहर से नहीं जोड़ा गया, हजारों बीघा जमीन को नहीं मिला पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment