Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US Court में Abhishek Vijaykumar ने स्वीकार किया बाल शोषण सामग्री रखने का अपराध

    1 hour ago

    1

    0

    सागर कुलकर्णी वाशिंगटन, 14 अगस्त अमेरिका के न्यूजर्सी राज्य की एक संघीय अदालत में भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने नाबालिगों से जुड़ी यौन शोषण सामग्री तक पहुंच बनाने का अपराध स्वीकार कर लिया है। न्याय विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, न्यूजर्सी के हैसब्रुक हाइट्स निवासी अभिषेक विजयकुमार ने मार्च 2024 में इस गैरकानूनी सामग्री तक जानबूझकर पहुंच बनाई थी।जांच के दौरान विजयकुमार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की पड़ताल में बाल शोषण से जुड़ी 200 से अधिक तस्वीरें बरामद की गईं। न्याय विभाग के आपराधिक प्रभाग के सहायक अटॉर्नी जनरल ए. टाइसन डुवा ने कहा कि बुधवार को विजयकुमार द्वारा अपराध स्वीकार किया जाना बाल यौन शोषण के खिलाफ जारी लड़ाई में एक और महत्वपूर्ण कदम है। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के नेवार्क क्षेत्रीय कार्यालय की प्रभारी विशेष एजेंट स्टेफनी रॉडी ने कहा, “एफबीआई बाल यौन शोषण और उत्पीड़न करने वालों की पहचान करने और उन्हें रोकने के अपने निरंतर प्रयास जारी रखेगा।” विजयकुमार को छह जनवरी 2027 को सजा सुनाई जाएगी।उसे अधिकतम 20 वर्ष की कैद हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    North Korea ने US-South Korea सैन्य अभ्यास को युद्ध का पूर्वाभ्यास बताकर दी चेतावनी
    Next Article
    Tariq Rahman की India यात्रा द्विपक्षीय बातचीत की प्रगति पर निर्भर है

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment