Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तर प्रदेश के 84 छोटे स्टेशन बनेंगे हाईटेक:लखनऊ के आसपास के स्टेशन होंगे अपग्रेड, एस्केलेटर, लिफ्ट, वाई-फाई और आधुनिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध

    23 hours ago

    1

    0

    उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के 84 छोटे रेलवे स्टेशनों का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। इन स्टेशनों के पुनर्विकास पर करीब 178 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना का मकसद चारबाग, लखनऊ जंक्शन, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज जैसे बड़े स्टेशनों पर यात्रियों और ट्रेनों का बढ़ता दबाव कम करना है। इसके साथ ही रेल यातायात का बेहतर प्रबंधन भी किया जाएगा। लखनऊ के कई स्टेशन होंगे आधुनिक योजना के तहत लखनऊ के मल्हौर, उतरेटिया, मानकनगर, आलमनगर, ट्रांसपोर्टनगर, डालीगंज, मोहिबुल्लापुर और बादशाहनगर सहित कई छोटे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इन स्टेशनों के विकसित होने से स्थानीय यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और बड़े स्टेशनों पर भीड़ कम होगी। तीन रेलवे जोन में होगा काम इस योजना में उत्तर रेलवे के लखनऊ और मुरादाबाद मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल तथा उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडल के स्टेशन शामिल किए गए हैं। इन तीनों रेलवे जोनों के अंतर्गत एक हजार से अधिक स्टेशन संचालित होते हैं, जिनमें से चयनित 84 स्टेशनों को पहले चरण में विकसित किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने दिए निर्देश रेलवे बोर्ड ने छोटे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए संबंधित रेलवे जोनों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए अलग से बजट का भी प्रावधान किया गया है, ताकि विकास कार्य तय समय में पूरे किए जा सकें। यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं पुनर्विकास के बाद इन स्टेशनों पर एस्केलेटर, लिफ्ट, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, वाटर वेंडिंग मशीन, यात्री शेड, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और पर्याप्त बैठने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा ईको एयर फैन, वाटर कूलर, मुफ्त वाई-फाई, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड और दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे छोटे स्टेशनों पर यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पार्षद दल नेता के वार्ड में सीवर चोक और जलभराव:वार्ड-93 में तीन दशक से जागेश्वर अस्पताल बंद, लोग बोले- पार्षद सुनते नहीं हैं
    Next Article
    वाराणसी में 5-साल के बच्चे को जलाने की हुई पुष्टि:24 जुलाई को शिक्षिका ने जलाया था नर्सरी के बच्चे का प्राइवेट पार्ट, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment