Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में 5-साल के बच्चे को जलाने की हुई पुष्टि:24 जुलाई को शिक्षिका ने जलाया था नर्सरी के बच्चे का प्राइवेट पार्ट, FIR दर्ज

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित अकथा इलाके में 5 वर्षीय बच्चे के प्राइवेट पार्ट को गर्म चाकू से दागने के आरोप वाले मामले में नया मोड़ आ गया है। जिला अस्पताल के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में कराई गई मेडिकल जांच के आधार पर बच्चे के पिता ने दावा किया है कि डॉक्टरों के पैनल ने चोट को बर्न इंजरी बताया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच तेज कर दी है। लड़के के पिता के अनुसार - ट्रामा सेंटर में तीन डॉक्टर्स के पैनल ने बच्चे की जांच की और प्लास्टिक सर्जन ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट के छाले को ऑपरेट किया और अपनी रिपोर्ट में उसे बर्न इंजरी बताया है। साथ ही बच्चे को बेड रेस्ट लिखा है। मामले में पुलिस ने शुरू की पूछताछ बच्चे के पिता केशरी जायसवाल ने बताया- इस मामले में पुलिस की जांच शुरू हो गई है। FIR दर्ज हुई है और पुलिस आरोपी शिक्षिका, प्रिंसिपल और प्रबंधक से पूछताछ कर रही है। केशरी के अनुसार वह प्रबंधक से स्कूल के मिलने गया था। न उसे नाम बताया गया और न ही उनका नंबर दिया गया।स्कूल सेरेन सोनी प्ले स्कूल, काशी इन्क्लेव अकथा में मेरा बच्चा नर्सरी में पढता था। 2 तस्वीर देखिए… अब जानिए क्या है पूरा मामला… स्कूल से आया तो परेशान था अस्तित्व शनिवार 25 जुलाई को वाराणसी के जेडी नगर कालोनी, पहाड़िया अकथा के रहने वाले एडवोकेट केशरी जायसवाल ने लालपुर पांडेयपुर थाने पर एक तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनका पांच वर्षीया बेटा अस्तित्व जायसवाल अकथा स्थित सेरेन सोनी प्ले स्कूल में नर्सरी में पढता है। शुक्रवार 24 जुलाई को उनका बेटा अस्तित्व जब घर आया तो उसने अपनी मां को बताया की उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है। उसकी मां ने जब चेक किया तो प्राइवेट पार्ट पर छाला पड़ा हुआ था। उसे जलाने के निशाना थे। पैंट में पेशाब करने पर मिली सजा अस्तित्व से जब मेरी पत्नी ने पूछताछ की तो उसने बताया - उसे पेशाब लगा था। शिक्षिका प्रीति कुशवाहा से उसने जाने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। कुछ देर बाद उसे पैंट में पेशाब निकल गया। जिससे नाराज होकर वो उसे दुसरे कमरे में ले गई। जहां गैस चूल्हा रखा हुआ था। उन्होंने उसपर चाकू गर्म करके उसका प्राइवेट पार्ट दाग दिया। उसके बाद किसी से बताने पर मारने की धमकी भी दी। प्रिंसिपल ने कहा हम कुछ नहीं कर सकते केशरी जायसवाल ने बताया - इसके बाद हम जब स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल हेमलता सिंह ने इस मामले में हाथ खड़े कर दिए और कहा हम टीचर के साथ कुछ नहीं कर सकते। न ही मुझे प्रबंधक का नंबर दिया गया और न ही मुझे उनका नाम बताया गया। इसके बाद मैंने पुलिस को तहरीर दी जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक्सपर्ट से कराएं एग्जामिन केशरी ने बताया - इसके बाद पुलिस मेरे बेटे को लेकर दीन दयाल जिला चिकित्सालय पहुंची। जहां दो डॉक्टर के पैनल ने मेडिकल जांच की और जांच रिपोर्ट में एक्सपर्ट की राय लेने के लिए लिख दिया और कोई भी रिपोर्ट नहीं बताई। इसके बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। जहां रविवार की शाम हुए मेडिकल में तीन डॉक्टर्स ने मेरे बेटे का परीक्षण किया। जिसमें प्लास्टिक सर्जरी की लेडी डॉक्टर ने उसे बर्न इंजरी डिक्लियर करते हुए उसकी मरहम पट्टी की और बार वार्ड में मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए लिखा है। लेकिन बेड न खाली होने की वजह से हम बच्चे को घर ले आए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने इस संबंध में बताया था कि जांच रिपोर्ट आते ही इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित के पिता ने सभी आरोपियों को जेल भेजने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तर प्रदेश के 84 छोटे स्टेशन बनेंगे हाईटेक:लखनऊ के आसपास के स्टेशन होंगे अपग्रेड, एस्केलेटर, लिफ्ट, वाई-फाई और आधुनिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध
    Next Article
    गोरखपुर में कांवड़ मार्ग की CCTV से होगी निगरानी:जिले के 154 शिव मंदिरों में सावन में जुटेगी भीड़, पुलिस अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment