Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड-चमोली टनल हादसे में 7 मौतें, 3 अब भी फंसे:CM धामी टनल के अंदर पहुंचे; बोले- मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख देंगे

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में गुरुवार शाम 7 बजे निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 3 अभी भी टनल में फंसे हैं। उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। टनल में कुल 22 लोग फंसे थे। इसमें 12 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। टनल से 7 शव भी बरामद हो चुके हैं। बाहर निकाले गए 19 लोगों में 12 घायल हैं। घायलों में 6 राज्यों के लोग शामिल हैं- झारखंड के 6, छत्तीसगढ़ के 2 और पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार व पश्चिम बंगाल के 1-1 घायल। मृतकों में 3 राज्यों के लोग शामिल हैं- उत्तर प्रदेश के 3, उत्तराखंड के 2 और छत्तीसगढ़ के 2 लोग। टनल के अंदर पानी और मलबा आने से रेस्क्यू में दिक्कत हो रही है। NDRF, SDRF, ITBP और प्रशासन की टीमें लगातार बचाव में जुटी हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टनल के अंदर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। इसके बाद वे गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। सीएम धामी ने बताया कि हादसे की मैजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। तस्वीरें देखिए- शाम 7 बजे हादसा, पानी रिसने के साथ लैंडस्लाइड अधिकारियों के मुताबिक हादसा गुरुवार 13 अगस्त को शाम करीब 7 बजे हुआ। पीपलकोटी के मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में पानी का रिसाव और भू-स्खलन हुआ। वहां काम कर रहे मजदूर फंस गए। टनल के अंदर पानी और मलबा भरने के कारण फंसे मजदूरों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण है। बचाव दल लगातार अंदर पहुंचकर मजदूरों को बाहर निकालने में जुटे हैं। रेस्क्यू में सेना और ITBP की टीमें भी लगीं DM गौरव कुमार बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। 22 पुलिसकर्मी, एनडीआरएफ के 27, एसडीआरएफ के 42, डीआरएफ के 4 और फायर सर्विस के 9 लोग मौके पर तैनात है। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें गौचर और जोशीमठ से भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। हादसे से जुड़े मिनट-टू-मिनट अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में तेज रफ्तार DTC बस ने स्कूटर को मारी टक्कर, 8वीं की छात्रा की मौत
    Next Article
    सुखबीर बादल की PM मोदी से मीटिंग, 7वें दिन हमला:क्या गठजोड़ की संभावना से डरे कट्‌टरपंथी; पंथक वोट बैंक का डर, एक्सपर्ट्स से जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment