Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विनोद साहनी हत्याकांड, गोंडा में भरी फोर्स तैनात:मंत्री संजय निषाद व सपा नेता गोंडा पहुंचे, पूरे इलाके में बैरिकेडिंग

    8 hours ago

    1

    0

    गोंडा के बदमाशों के हमले से घायल बर्तन व्यापारी की मौत का मामला गर्मा गया है। शुक्रवार सुबह 7 बजे से ही उनके घर पर भारी भीड़ जमा है। परसपुर, तरबगंज और नवाबगंज समेत कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सपा के पूर्व मंत्री और करनैलगंज के पूर्व विधायक योगेश प्रताप सिंह समेत कई व्यापार मौके पर हैं। परिजन अभी तक अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए हैं। उन्होंने शव को घर पर ही रखा है। कलेक्ट्रेट पर शव रखकर हंगामा करने की बात कह रहे हैं। जिला प्रशासन अंतिम संस्कार के लिए परिजनों से बातचीत कर रहा है। दरअसल, परसपुर में बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी पर बुधवार देर रात धारदार हथियारों से हमला हुआ था। डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया था। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मंत्री संजय निषाद केजीएमयू पहुंच कर धरने पर बैठ गए। मंत्री संजय निषाद ने कहा- पुलिस हत्यारों को पकड़े या एनकाउंटर करे। इस दौरान संजय निषाद के साथ बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी भी मौजूद रहे। इस मामले में गोंडा पुलिस मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद भी कलेक्ट्रेट का घेराव करने गोंडा पहुंचे हैं। गोंडा बॉर्डर से कुछ ही दूरी पर कर्नलगंज चौराहे पर उन्हें रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एडिशनल एसपी और क्षेत्राधिकारी समेत पांच थानों की पुलिस फोर्स लगाई गई है और बैरिकेडिंग की गई है। गोंडा सर्किट हाउस, कलेक्ट्रेट और पुलिस ऑफिस के पास भी बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया:लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए, पुलिस लाइन का भी जायजा लिया
    Next Article
    युवक ने अवैध पिस्टल से की हवाई फायरिंग:प्रतापगढ़ में पिस्टल लहराकर किए 2-3 राउंड फायर, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment