Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने अवैध पिस्टल से की हवाई फायरिंग:प्रतापगढ़ में पिस्टल लहराकर किए 2-3 राउंड फायर, पुलिस जांच में जुटी

    8 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा कथित तौर पर पिस्टल से हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। कल का बताया जा रहा है वीडियो वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में पिस्टल जैसा हथियार लिए हुए एक के बाद एक दो से तीन राउंड फायरिंग करता दिख रहा है। उसके बगल में दो और युवा खड़े हैं, जो वीडियो में साफ तौर पर दिख रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो कहा का है, इसे कब बनाया गया और इसमें दिख रहे युवक की पहचान क्या है, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दैनिक भास्कर सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के एक सोशल मीडिया यूजर ने इसे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के उच्चाधिकारियों को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। पुलिस वीडियो के सही होने की, उसमें दिख रहे युवक की पहचान और फायरिंग के स्थान की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विनोद साहनी हत्याकांड, गोंडा में भरी फोर्स तैनात:मंत्री संजय निषाद व सपा नेता गोंडा पहुंचे, पूरे इलाके में बैरिकेडिंग
    Next Article
    प्रयागराज में बादल छाए, बीच-बीच में निकल रही धूप:दो दिन हुई बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, शाम को फिर बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment