Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Vantara हाथी माधुरी को Kolhapur भेजने के समिति आदेश का करेगा पालन

    14 hours ago

    1

    0

    गुजरात के जामनगर में रिलायंस समूह द्वारा संचालित पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र वंतारा ने शुक्रवार को कहा कि वह उच्चाधिकार प्राप्त समिति के उस आदेश का पालन करेगा, जिसमें हाथी माधुरी को कोल्हापुर लौटाने की अनुमति दी गई है। हालांकि, केंद्र ने जोर दिया कि माधुरी की पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उसे लगातार चिकित्सा देखभाल और निगरानी की जरूरत है। वंतारा ने एक बयान में कहा कि कोल्हापुर में महादेवी के नाम से जानी जाने वाली माधुरी को 30 जुलाई, 2025 को उच्चाधिकार प्राप्त समिति के निर्देशों का पालन करते हुए वंतारा लाया गया था।इन निर्देशों को मुंबई उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने भी बरकरार रखा था। बयान में कहा, “वंतारा ने उसकी अभिरक्षा की मांग नहीं की थी। उसे वहां लाया गया और उसकी देखभाल की गई, क्योंकि ऐसा करने का निर्देश दिया गया था।” उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने नौ सितंबर, 2026 को सभी पक्षों की दलीलें सुनने, रिपोर्ट मांगने और नंदानी स्थित उस परिसर का निरीक्षण करने के बाद माधुरी को कोल्हापुर लौटाने की अनुमति दी, जहां उसे रखा जाना है।वंतारा ने कहा कि शुरू से ही उसका रुख पशु चिकित्सा विज्ञान और माधुरी के कल्याण पर आधारित रहा है। उसने कहा कि लगातार उपचार से माधुरी की हालत स्थिर हुई है, लेकिन उसकी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अब भी बनी हुई हैं, जिनके लिए उपचार और नियमित चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता है। बयान के अनुसार, वंतारा ने कहा कि माधुरी के कोल्हापुर लौटने के बाद भी उसकी जिम्मेदारी जारी रहेगी।वंतारा ने माधुरी के वहां रहने की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकीय उपकरणों, दवाओं और उसके स्थानांतरण से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं की व्यवस्था करने में मदद की है। वंतारा ने कहा कि उसके पशु चिकित्सक हर पखवाड़े कोल्हापुर में माधुरी की जांच करेंगे और उच्चाधिकार प्राप्त समिति के निर्देशानुसार सक्षम अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट सौंपेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Noida में शेयर बाजार निवेश के बहाने 50.42 लाख रुपये की Cyber Fraud, पुलिस ने दर्ज किया केस
    Next Article
    CM Mohan Yadav ने राज्य खनिज अन्वेषण नीति-2026 को दी मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment