Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी कैंट विधायक बोले- 100 अरब के विकास काम कराए:रोपवे, पुल, स्टेडियम जैसे बड़े प्रोजेक्ट मिले; 2027 में पार्टी तय करेगी भूमिका

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी कैंट विधानसभा सीट पर करीब 35 साल से श्रीवास्तव परिवार की राजनीतिक मौजूदगी रही है। पूर्व विधायक और मंत्री हरीशचंद्र श्रीवास्तव के बाद उनकी पत्नी ज्योत्सना श्रीवास्तव और अब उनके बेटे सौरभ श्रीवास्तव इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2017 से विधायक सौरभ श्रीवास्तव का कहना है कि कैंट विधानसभा में अब तक 100 अरब रुपए से अधिक के विकास काम हुए हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने क्षेत्र के बड़े प्रोजेक्ट, भविष्य की योजनाओं और 2027 के चुनाव को लेकर खुलकर बात की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: कैंट विधानसभा में आपने कौन-कौन से बड़े प्रोजेक्ट दिए? जवाब: मुझे पिछले 9 वर्षों से जनता ने सेवा का अवसर दिया है। हमने कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज को गोद लेकर उसकी तस्वीर बदली। कई प्राथमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनवाईं, एलईडी, मॉनिटर, कंप्यूटर और प्रोजेक्टर लगाए गए। बच्चों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था कराई गई। बाढ़ की समस्या से जूझ रहे इलाकों में नाले पर फ्लिपर गेट लगवाया गया और अस्सी नदी पर भी ऐसा प्रस्ताव दिया गया है, जिससे अस्सी और नगवा क्षेत्र बाढ़ से सुरक्षित हो जाएंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर और स्वामी विवेकानंद चिकित्सालय भेलूपुर में सीटी स्कैन मशीनें लगवाई गईं। कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड किया गया, जहां अब एक्स-रे और छोटे ऑपरेशन तक हो रहे हैं। कच्चे घाटों को पक्का कराया गया और छठ पूजा के लिए बेहतर व्यवस्था बनाई गई। हमारी विधानसभा में लगभग 100 अरब रुपये के विकास कार्य हुए हैं। सबसे बड़ा प्रोजेक्ट रोपवे है। सिगरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बन रहा है। रिंग रोड बनने से ट्रकों का शहर में प्रवेश कम हुआ है। रामनगर-सामने घाट, महमूरगंज-मंडुआडीह, लहरतारा-फुलवरिया-शिवपुर और कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पुल बन चुके हैं। मंडुआडीह और सुंदरपुर चौराहे पर नए पुल प्रस्तावित हैं और पॉपुलर हॉस्पिटल के सामने रेलवे अंडरपास भी स्वीकृत कराया गया है। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो अभी आपके कार्यकाल में नहीं हो पाया? जवाब: जितने काम मेनिफेस्टो में रखे गए थे, उनमें से अधिकांश प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। कुछ स्वीकृत भी हो चुके हैं। अभी करीब एक साल का समय है और मैं पूरी ताकत से काम कर रहा हूं। रामनगर और सामने घाट पर नए घाट बनने वाले हैं। मेरा लक्ष्य है कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में मां गंगा के किनारे कहीं भी कच्चा घाट न रहे, सब पक्का हो जाए। अस्सी और नगवा क्षेत्र में बाढ़ का पानी पूरी तरह रोका जाए। सभी जलाशयों को सुरक्षित किया जाए और 13 वार्डों में नई सीवर लाइन, पाइपलाइन और पेयजल लाइन बिछाई जाए। सवाल: अपने चार साल के कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: नंबर जनता देती है, मैं खुद अपना मूल्यांकन नहीं करूंगा। मैं विधायक के रूप में नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह काम करता हूं। विधायक का पद मेरे लिए सिर्फ पद नहीं बल्कि सेवा और जिम्मेदारी है। विधायक को बुजुर्ग के बेटे, बहन के भाई और बच्चों के अभिभावक की तरह काम करना चाहिए। जनता ने हमेशा हमें अच्छे नंबर दिए हैं। अगर 10 में से देखें तो हम 7–8 तक पहुंच चुके हैं और बाकी एक साल में पूरा करने की कोशिश करेंगे। सवाल: परिवार में 35 साल से विधायक रहे हैं, क्या इस बार भी टिकट के दावेदार हैं? जवाब: भाजपा में कोई व्यक्ति टिकट का दावेदार नहीं होता। हमारी पार्टी में प्रत्याशी तय है- कमल का फूल। पार्टी जिसे भी यह जिम्मेदारी देगी, वही चुनाव लड़ेगा। मैं टिकट के बारे में सोचता ही नहीं। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाऊंगा। सवाल: अगर इस बार टिकट न मिला तो? जवाब: जो भी व्यक्ति काम करता है, उसके विरोधी भी बनते हैं। हमने जलाशयों से अतिक्रमण हटवाए, भू-माफियाओं से जमीन छुड़वाई, इसलिए कुछ लोग विरोध भी करते हैं। लेकिन जनता का भरोसा हमारे साथ है और वही सबसे बड़ा प्रमाण है। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी ताकत से निभाता रहूंगा। सवाल: रोजगार के लिए आपने क्या काम किए? जवाब: कोरोना के दौरान बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र से वापस उत्तर प्रदेश लौटे। हमने उद्योगों को आमंत्रित किया और कई रोजगार कैंप लगाए। पिछले 9 वर्षों में करीब 100 अरब रुपये के विकास कार्य हुए हैं, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। मैं अपने घर और प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय में लोगों की सुनवाई करता हूं। जो युवा रोजगार के लिए आते हैं, उनके आवेदन उद्योग समूहों तक पहुंचाए जाते हैं और जरूरत के अनुसार उन्हें नौकरी भी मिलती है। काशी में हुए निवेश से भी रोजगार की संभावनाएं बढ़ी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर शिफ्ट:2.95 करोड़ से 30 बेड का होगा नवीनीकरण, आज से काम शुरू होगा
    Next Article
    कुलदीप ने योगी के पैर छुए:वंशिका ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया, सीएम ने नवदंपती को गिफ्ट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment