Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर शिफ्ट:2.95 करोड़ से 30 बेड का होगा नवीनीकरण, आज से काम शुरू होगा

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर का नवीनीकरण बुधवार से शुरू हो सकता है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से पुराने ट्रामा सेंटर को बिल्डिंग के दूसरे हिस्से में स्थानांतरित किया जा रहा है। यह नवीनीकरण 2 करोड़ 95 लाख रुपये के बजट से होगा, जिसके बाद ट्रामा सेंटर 10 बेड से बढ़कर 30 बेड का हो जाएगा। वर्तमान में कम जगह और सीमित बेड (10) के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को दूर करने के लिए ट्रामा सेंटर के विस्तार और आधुनिकीकरण का निर्णय लिया गया है। नवीनीकरण का कार्य उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को सौंपा गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ट्रामा सेंटर को बिल्डिंग के दूसरे हिस्से में स्थानांतरित किया जा रहा है। मंगलवार को ही स्टाफ कर्मियों ने नई जगह पर व्यवस्थाएं शुरू कर दी थीं, जिसमें स्टाफ के बैठने की जगह और नए बेड की स्थापना शामिल है। नए 30 बेड वाले ट्रामा सेंटर में आईसीयू, ब्रेन स्ट्रोक यूनिट, हृदयगति से बचाने के लिए दो विशेष बेड और थ्रोम्बोलिसिस यूनिट भी स्थापित की जाएगी। इन सुविधाओं का मुख्य उद्देश्य गंभीर मरीजों को रेफर करने के बजाय मेडिकल कॉलेज में ही बेहतर इलाज प्रदान करना है। नवीनीकरण के बाद स्टाफ की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी। इस परियोजना को एक साल के भीतर पूरा कर कॉलेज को सौंपने का लक्ष्य रखा गया है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि ट्रामा सेंटर के नवीनीकरण का काम शुरू होने वाला है। इसके लिए ट्रामा सेंटर को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि कोई बाधा नहीं आती है तो बुधवार से इसे पूरी तरह से शिफ्ट कर दिया जाएगा और नवीनीकरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक योगेंद्र उपाध्याय बोले- अब स्टेडियम बनवाएंगे:मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं, जो आदेश मिलेगा उसका पालन करूंगा; PDA समाज को बांटने की राजनीति
    Next Article
    वाराणसी कैंट विधायक बोले- 100 अरब के विकास काम कराए:रोपवे, पुल, स्टेडियम जैसे बड़े प्रोजेक्ट मिले; 2027 में पार्टी तय करेगी भूमिका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment