Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वंदे भारत की चपेट में आने से शिक्षक की मौत:औरैया में शाम को टहलने निकले थे, ट्रेन की तेज हवा के दबाव से बैलेंस बिगड़ा

    11 hours ago

    1

    0

    औरैया जिले के दिबियापुर स्थित फफूंद स्टेशन पर बुधवार देर शाम एक शिक्षक की वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। 40 वर्षीय विवेक गुप्ता टहलने निकले थे, तभी यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी विवेक गुप्ता पुत्र वेदप्रकाश के रूप में हुई है। वह भाग्यनगर के किसान इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया, और उनके साथी शिक्षक भी स्तब्ध रह गए। विवेक गुप्ता दो दिन पहले ही कानपुर से शुगर की दवा लेकर लौटे थे। बुधवार को उन्होंने स्कूल में 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा संबंधी कार्य भी किया था। देर शाम वह फफूंद स्टेशन पर टहलने गए थे। इसी दौरान दिल्ली से कानपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस वहां से गुजरी। ट्रेन की तेज हवा के दबाव से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। विवेक गुप्ता के दो बेटे हैं। उनकी पत्नी गहरे सदमे में हैं। उनके पिता वेदप्रकाश भी भाग्यनगर के किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रह चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान के व्यापारी से बरेली में वसूले लाखों:ब्याज के जाल में फंसा मार्बल कारोबारी, मूलधन चुकाने के बाद भी दबंग मांग रहे रंगदारी
    Next Article
    लखनऊ में धर्म गुरुओं की विश्व शांति की अपील:मौलाना जवाद बोले- अमेरिका सब पर दादागिरी करना चाहता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment