Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन में युवक को थप्पड़ मारे, प्लास से कान खींचा:हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा युवक, जेब काटने के शक में पकड़ा था

    10 hours ago

    1

    0

    वृंदावन में जेब काटने के शक में भीड़ ने एक युवक को पकड़कर पीट दिया। इस दौरान युवक को कई थप्पड़ मारे गए और प्लास से उसका कान खींचा गया। युवक हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा और कहता रहा-छोड़ दो, मैंने गलती नहीं की है। इसके बावजूद लोग उसे पीटते रहे। इस दौरान बैरिकेडिंग के पास एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दिया। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। इसी बीच युवक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे बांके बिहारी मंदिर से करीब 200 मीटर दूर हरि निकुंज चौराहे के पास की है। इसका वीडियो बुधवार शाम को सामने आया। देखिए 3 तस्वीरें.. अब वीडियो में जो दिख रहा है, वो पढ़िए? पर्स गायब होने के आरोप में युवक को पीटा वीडियो में कुछ लोगों ने काली टी-शर्ट पहने एक युवक को पकड़ रखा है। मौके पर काफी भीड़ दिखाई दे रही है। हेलमेट पहने एक युवक हाथ में प्लास लेकर आता है और काली टी-शर्ट पहने युवक को मारने लगता है। वह कहता है कि “इसने मेरा पर्स गायब किया है।” इस पर युवक कहता है कि उसे पर्स जमीन पर पड़ा हुआ मिला था। इसके बाद हेलमेट पहना युवक प्लास से युवक का कान पकड़कर खींचने लगता है। मौके पर मौजूद लोग कहते हैं-ऐसे मत करो, नहीं तो कान उखड़ जाएगा। इसी दौरान सफेद शर्ट पहने एक युवक ने काली टी-शर्ट वाले युवक को करीब 5-6 थप्पड़ मारे। युवक हाथ जोड़कर खुद को छोड़ने की गुहार लगाता रहा। कुछ लोगों ने फिर बीच-बचाव किया। इसी दौरान युवक मौका पाकर वहां से भाग गया। पुलिस बोली- वीडियो के आधार पर जांच की जा रही पुलिस के मुताबिक, वृंदावन कोतवाली की बांके बिहारी पुलिस चौकी क्षेत्र के हरि निकुंज चौराहे पर कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया था। युवक पर आरोप था कि उसने एक श्रद्धालु की जेब काट ली है। इसी शक में वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सीओ वृंदावन संदीप कुमार ने बताया- वीडियो सामने आया है। इसी के आधार पर जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। ----------------- ये खबर भी पढ़ें- मायावती भतीजे पर भड़कीं, फिर पार्टी से निकाला:कहा- आकाश को पार्टी से ज्यादा ससुर प्रिय, डबल माइंड हो गए; समधी ने संन्यास में देरी की बसपा प्रमुख मायावती के परिवार में सियासी कलह बढ़ती जा रही है। उन्होंने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी से निकाल दिया है। मायावती ने गुरुवार सुबह 9 बजे X पर लिखा- आकाश को अपने ससुर से ज्यादा लगाव है। वह डबल माइंड हो गए हैं। 3 सितंबर से उन्होंने मेरी पोस्ट को रिपोस्ट तक नहीं किया। अगर वह पार्टी में स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो वे स्वतंत्र हैं। इसलिए आज से उन्हें पार्टी से आजाद कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मथुरा में चित्रगुप्त पीठ के महंत को पाकिस्तान से धमकी, कहा- कार सेवा से पीछे हटो, वरना समाधि बना देंगे
    Next Article
    गोंडा में नाव से मरीज को अस्पताल ले गए लोग:सरकारी स्कूलों में भरा पानी, 35 गांवों में 30 हजार लोग फंसे; VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment