Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:मथुरा में चित्रगुप्त पीठ के महंत को पाकिस्तान से धमकी, कहा- कार सेवा से पीछे हटो, वरना समाधि बना देंगे

    7 hours ago

    1

    0

    मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप बनी मस्जिद पर 6 दिसंबर को कार सेवा का ऐलान करने वाले संत सच्चिदानंद महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर संत के वॉट्सऐप पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल की गई। कॉल करने वाले ने कार सेवा के ऐलान से पीछे हटने की चेतावनी देते हुए कहा- नहीं तो आपकी समाधि बना देंगे। संत के मुताबिक, पहले +92 से शुरू होने वाले नंबर से मिस कॉल आई। करीब 10 मिनट बाद इसी नंबर से दो बार कॉल की गई। इसके अलावा धमकी भरे ऑडियो भी भेजे गए। संत ने कहा कि वह धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और मामले की जानकारी पुलिस को देकर कानूनी कार्रवाई कराएंगे। पढ़िए पूरी खबर… गुलदार ने गर्दन से पकड़कर महिला को खेत में घसीटा: बिजनौर में घर से 10 मीटर दूर मिला शव, वन विभाग ने लगाए पिंजरे-ड्रोन से निगरानी शुरू बिजनौर में महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुरूवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे महिला खेत में शौच के लिए गई थी। तभी अचानक गुलदार पीछे से युवती के गर्दन पर हमला करते हुए उसे गन्ने के खेत में घसीट ले गया। महिला के चचेरे भाई ने गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनी। घर से कुछ दूरी पर उसे खून के धब्बे दिखाई दिए। जिसके बाद उसने परिवार और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। महिला मानसिक रूप से बीमार थी। पढ़ें पूरी खबर हाजी सलमान के खिलाफ ATS जांच की मांग, नाजिया इलाही खान ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात गाजियाबाद के लोनी निवासी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हाजी सलमान के खिलाफ भाजपा नेता और सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान ने ATS जांच की मांग की है। नाजिया ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर सलमान पर जून-जुलाई में उनकी गाड़ी का पीछा करने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगाए। उन्होंने सलमान के दूसरे राज्यों में संपर्क और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की मांग की। नाजिया ने ‘सर तन से जुदा’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए शहजाद भट्टी से संबंध होने की आशंका भी जताई। सलमान का पक्ष सामने नहीं आया है। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट की कैश वाहन चलाने वाला ड्राइवर लापता, पिता बोले- ‘सर बुला रहे हैं’ कहकर गया था सहारनपुर में 17.29 करोड़ रुपए के जाली नोट मिलने के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ नए सवाल खड़े हो रहे हैं। NIA ने निलंबित करेंसी चेस्ट मैनेजर अमित कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इसी बीच करेंसी चेस्ट की कैश वाहन चलाने वाला ड्राइवर आदर्श 5 सितंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। उसके पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए बैंक के एक कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी अपहरण की पुष्टि नहीं की है। बुधवार को NIA की टीम ने न्यू नंदपुरी के अमित कुमार के निजी सहायक आदेश कुमार के घर पहुंचकर जांच की। टीम ने मकान में रखे दस्तावेज और अन्य कागजात खंगाले और जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी तैनात रही। NIA ने स्थानीय लोगों से आदेश और अमित कुमार से जुड़ी कथित संपत्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई। पढ़ें पूरी खबर BJP विधायक बोले- 4 थानों में पुलिसवाले कर रहे वसूली:कहा- बिना पैसे लिए नहीं करते काम, पुलिस कमिश्नर से शिकायत की आगरा की फतेहपुर सीकरी विधानसभा से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के चार थानों से जुड़े छह पुलिसकर्मियों पर वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। विधायक ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देकर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ उन्होंने आरोपों से जुड़े साक्ष्य भी पुलिस आयुक्त को सौंपे हैं। विधायक की शिकायत में किरावली थाने के एसएसआई मनोज दीक्षित और हेड मोहर्रिर संदीप कुमार के नाम हैं। इसके अलावा रुनकता चौकी प्रभारी आशीष त्यागी, एसआई तरुण चौधरी, मिढ़ाकुर चौकी के अमित कुमार और अछनेरा थाने के कारखास मुकेश यादव पर भी आरोप लगाए गए हैं। चौधरी बाबूलाल का आरोप है कि संबंधित पुलिसकर्मी बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करते। मनमाने तरीके से कार्रवाई कर आम लोगों को परेशान किए जाने की शिकायतें भी उनके पास पहुंची हैं। विधायक ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली से क्षेत्र की जनता परेशान है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर बागपत में BJP नेता को धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली मारी बागपत के बड़ौत में भाजपा नेता और पूर्व नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा को जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर रवि का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। पुलिस की गोली रवि के पैर में लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस बुधवार रात करीब 9 बजे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बुलेट बाइक से आ रहे रवि को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि रवि ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो रवि के पैर में लगी। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि रवि भाजपा नेता अमित राणा पर एक मामले में फैसला करने का दबाव बना रहा था। फैसला नहीं होने पर उसने अमित राणा को फोन कर जान से मारने और उनके परिवार पर हमला करने की धमकी दी थी। इस मामले में अमित राणा ने 7 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। पढ़ें पूरी खबर गाजियाबाद में मुठभेड़ में 2 बदमाश अरेस्ट:पैर में लगी गोली, लूट-चोरी का गैंग चलाते थे; तमंचे-जेवर और 4700 रुपए मिले गाजियाबाद में पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों पुलिस टीम को देखकर फायरिंग कर भागने लगे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों के पैर में गोली मारकर पकड़ा। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाश चोरी और लूट की वारदात करते थे। इनके कब्जे से 2 तमंचे, सोने के जेवरात और 4700 रुपए बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों ने अंकुर विहार में बंद मकान में चोरी और लोनी क्षेत्र में महिलाओं से कुंडल-पर्स लूटने की बात कबूल की है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि 7 सितंबर को डीएलएफ चौकी क्षेत्र के सुंदर विहार में एक बंद मकान में चोरी हुई थी। बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। सूचना के बाद थाना अंकुर विहार की पुलिस पिकेट और गश्त को सक्रिय किया गया। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर अमरोहा में मुस्लिम महिला ने काली मंदिर में की पूजा; बोली- आध्यात्मिक अनुभव हुआ; मैं ठीक हुई अमरोहा में मुस्लिम महिला का बुर्का पहने पूजा करते हुए वीडियो सामने आया है। काली माता मंदिर पहुंची महिला ने मां काली के दर्शन किए और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। इसका वीडियो बुधवार शाम को सामने आया। वीडिया में बुर्का पहने एक महिला पूजा करते दिखाई दे रही है। महिला झुककर मूर्ति को प्रणाम कर रही है। वह बीमार दिखाई दे रही है। उसके बगल में बुर्का पहने दूसरी महिला उसे कुछ समझा रही है। महिला का कहना है- पूजा के बाद उसे अलग तरह का आध्यात्मिक अनुभव हुआ। वह पूरी तरह से ठीक हो गई। हालांकि यह किस दिन का वीडियो है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। मामला जिला मुख्यालय से 23 किलोमीटर दूर डिडौली कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर PET-2026 परीक्षा दो पालियों में 23 से 25 अक्टूबर तक होगी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET-2026 की परीक्षा तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को होगी। परीक्षा हर दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। आयोग ने बताया कि प्रवेश पत्र जारी होने की जानकारी अभ्यर्थियों को वेबसाइट के जरिए अलग से दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कपल ने एक फंदे पर लटककर दी जान:हरदोई से आकर गेस्ट हाउस में 18 दिन से रुके थे, शादी का सर्टिफिकेट मिला
    Next Article
    वृंदावन में युवक को थप्पड़ मारे, प्लास से कान खींचा:हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा युवक, जेब काटने के शक में पकड़ा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment