Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक केतकी सिंह का अखिलेश और ओवैसी पर हमला:बलिया में बोलीं, दोनों कुंभ मेले में बिछड़े भाई, मोदी सरकार ने छात्रों की मांगों पर किया काम

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया की बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। अखिलेश यादव द्वारा जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को 'इंकलाब' बताने वाले ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए केतकी सिंह ने कहा कि छात्रों की मांगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल ध्यान दिया, बल्कि उन्हें व्यवस्थित तरीके से लागू भी किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में कई नए कानून बनाए गए हैं और फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की गई है। साथ ही, उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि उस समय भर्तियों में धांधली होती थी और लखनऊ में 'रेट चार्ट' के अनुसार पैसे लेकर नियुक्तियां की जाती थीं। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार में सभी कार्य पारदर्शी व्यवस्था के तहत होते हैं। इसलिए अखिलेश यादव को चिंता करने की जरूरत नहीं है, मोदी जी सब संभाल लेंगे।" 'ओवैसी और सपा का कोर वोटर एक ही' एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा सपा से संभावित गठबंधन और उसके उत्तर प्रदेश की राजनीति पर पड़ने वाले प्रभाव के सवाल पर केतकी सिंह ने कहा कि ओवैसी और अखिलेश यादव का कोर वोट बैंक एक ही है। उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी जिन वोटरों को खुश करने के लिए राजनीति करती है, ओवैसी भी उन्हीं के लिए काम करते हैं। दोनों कुंभ के मेले में बिछड़े हुए भाई-भाई हैं।” 'ओवैसी के चुनाव लड़ने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता' बिहार में ओवैसी की पार्टी के चुनाव लड़ने से भाजपा को फायदा मिलने और क्या उत्तर प्रदेश में भी ऐसा हो सकता है, इस सवाल पर केतकी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ती है। उन्होंने कहा, "एनडीए हमारा परिवार है और हम अपने संगठन की ताकत पर चुनाव लड़ते हैं। कौन चुनाव लड़ रहा है और उससे किसे फायदा या नुकसान हो रहा है, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हर बूथ और हर गांव में हमारा संगठन और कार्यकर्ता मौजूद हैं। विपक्ष क्या करता है, यह उसकी रणनीति है। उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए सभी विपक्षी दल गठबंधन कर किसी तरह राजनीतिक अस्तित्व बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।" 2027 में सपा की सरकार बनने का दावा मुंगेरी लाल के सपने सपा द्वारा पीडीए के दम पर 2027 में सरकार बनाने के दावे पर केतकी सिंह ने कहा, "ये तो मुंगेरी लाल के सपने हैं। सपना देखना बुरी बात नहीं है। राजनीतिक दल होने के नाते उनकी भी इच्छा होगी कि वे फिर से मुख्यमंत्री बनें, लेकिन भाजपा की तैयारी बहुत मजबूत है।" उन्होंने आगे कहा- जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब पीडीए समाज के लोगों के यहां से गाय-भैंस खोल ली जाती थीं, टुल्लू मोटर चोरी हो जाती थी, बेटियों को जबरन उठा लिया जाता था। व्यापारी और सोनार समाज के लोग शाम छह बजे के बाद घर से निकलने में डरते थे कि कहीं लूटपाट या गोलीबारी न हो जाए। उन्होंने कहा- आज वही लोग पीडीए की बात कर रहे हैं, जिन पर पहले इन्हीं वर्गों को परेशान करने के आरोप लगते रहे हैं। पीडीए समाज यह नहीं भूला है कि उनके साथ क्या हुआ था। और अगर, भगवान न करे, वे फिर सत्ता में लौटे, तो क्या होगा, यह भी लोग भूले नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में वाट्सऐप लिंक से गवाएं 22.32 लाख:डराकर कराए गए पैसा ट्रांसफर, 1.84 लाख कराए गए फ्रीज
    Next Article
    मोहनलालगंज में 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म:होटल में तीन दिन तक बनाया बंधक, पांच आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment