Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहनलालगंज में 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म:होटल में तीन दिन तक बनाया बंधक, पांच आरोपी गिरफ्तार

    5 hours ago

    1

    0

    मोहनलालगंज क्षेत्र से लापता 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा किया गया और पीजीआई क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर उसके साथ तीन दिन तक दुष्कर्म कराया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने 24 जुलाई को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 16 साल की ननद 17 जुलाई को बिना बताए घर से चली गई थी। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि दुर्गेश और उसकी पत्नी खुशबू उसे अपने साथ ले गए थे। जब परिजन किशोरी तक पहुंचे तो उसने बताया कि 18 से 20 जुलाई के बीच राबिया और उसके पति विनोद उसे बाइक से पीजीआई क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गए थे। वहां राबिया ने उसकी मुलाकात अपने परिचित द्वारिका रैदास से कराई, जिसने तीन दिनों तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर मोहनलालगंज थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी दक्षिणी के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को किसान पथ के पास पूरनपुर गांव से मुख्य आरोपी असरफ नगर ढडवा बिजनौर निवासी द्वारिका रैदास (70), गदियाना मोहनलालगंज निवासी विनोद रावत पुत्र सूरजबली (20), दुर्गेश रावत पुत्र रामचन्द्र रावत (26), खुश्बू पत्नी दुर्गेश रावत (23), राबिया पत्नी विनोद रावत (18) को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में यह आया सामने पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी द्वारिका रैदास ने अन्य आरोपियों की मदद से पीड़िता की इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाए। वहीं विनोद रावत, दुर्गेश रावत और खुशबू ने साझा साजिश के तहत किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, अलग-अलग स्थानों पर रखने और मुख्य आरोपी की मदद करने में भूमिका निभाई। राबिया पर आरोप है कि उसने पीड़िता को होटल में ठहराया और द्वारिका रैदास को बुलाकर दुष्कर्म कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक केतकी सिंह का अखिलेश और ओवैसी पर हमला:बलिया में बोलीं, दोनों कुंभ मेले में बिछड़े भाई, मोदी सरकार ने छात्रों की मांगों पर किया काम
    Next Article
    लखनऊ में आज से फिर एक्टिव होगा मानसून:मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, इस साल 36% कम हुई बरसात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment