Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक योगेंद्र उपाध्याय बोले- अब स्टेडियम बनवाएंगे:मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं, जो आदेश मिलेगा उसका पालन करूंगा; PDA समाज को बांटने की राजनीति

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक और भाजपा सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि उन्होंने अपने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं से लेकर बड़े प्रोजेक्ट्स तक पर काम कराया है। अब उनकी प्राथमिकता आगरा में स्टेडियम बनवाना है। 2027 के चुनाव को लेकर उनका कहना है कि वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं और जो भी आदेश मिलेगा, उसका पालन करेंगे। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने अपने कार्यकाल और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से बात की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: पिछले 4 सालों में आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि क्या रही? जवाब: विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली और खरंजा जैसे कई बुनियादी काम कराए गए। लेकिन कुछ कार्य पूरे शहर से जुड़े हैं। आगरा में नक्षत्रशाला का प्रस्ताव स्वीकृत कराना एक बड़ी उपलब्धि है। पहले उत्तर प्रदेश में सिर्फ लखनऊ और गोरखपुर में ही नक्षत्रशालाएं थीं, अब वाराणसी और आगरा में भी इसकी स्वीकृति मिली है। इससे छात्रों को खगोल विज्ञान की जानकारी मिलेगी और शैक्षिक पर्यटन भी बढ़ेगा। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक के प्रस्ताव को गति दी गई है, गीता गोविंद वाटिका का निर्माण कराया गया है, जो लगभग 19 बीघा में विकसित पार्क है। यहां श्रीकृष्ण की लीलाओं का चित्रण किया गया है, जिससे आगरा ब्रज संस्कृति के केंद्र के रूप में भी विकसित होगा। सवाल: विकास कार्यों के आधार पर आप अपने आपको कितने नंबर देंगे? जवाब: मुझे जनता से जो प्यार मिला है और जिस तरह से मैंने निस्वार्थ भाव से काम किया है, उसे देखते हुए मैं अपने आपको 10 में से 10 नंबर देता हूं। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो अभी तक नहीं हो पाया और आगे करना चाहते हैं? जवाब: कई ऐसे काम हैं, जिन पर अभी काम होना बाकी है। एसएन मेडिकल कॉलेज का अपग्रेडेशन, नक्षत्रशाला और शिवाजी महाराज स्मारक जैसे प्रोजेक्ट्स के बाद अब मेरी प्राथमिकता आगरा में एक बड़ा स्टेडियम बनवाना है। कोशिश है कि यह स्टेडियम मेरे विधानसभा क्षेत्र में ही बने। सवाल: 2027 में क्या आप चुनाव लड़ेंगे? जवाब: चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी करती है। मैं अपनी बात जरूर रखूंगा, लेकिन अंतिम निर्णय संगठन का होगा। सवाल: क्या आपको टिकट मिलने की उम्मीद है? जवाब: अगर पार्टी टिकट देगी तो मैं चुनाव लड़ूंगा। मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो आदेश देगी, उसका पालन करूंगा। सवाल: पीडीए को आप कितना मजबूत मानते हैं? जवाब: पीडीए समाज को बांटने की राजनीति है। यह एक तरह की शॉर्टकट राजनीति है, जिसे जनता समझ चुकी है। जिनके पास उपलब्धियां नहीं होतीं, वे इस तरह की राजनीति करते हैं। हमारे पास मजबूत नेतृत्व, समर्पित कार्यकर्ता और सरकार की उपलब्धियां हैं। यही तीनों चीजें हमें जीत दिलाने के लिए पर्याप्त हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक वेदप्रकाश बोले-राम मंदिर अयोध्या के स्वर्णिम काल की पहचान:3 बार टिकट मिला, इस बार भी मिलेगा; पार्टी हमारे कामों का मूल्यांकन कर रही
    Next Article
    शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर शिफ्ट:2.95 करोड़ से 30 बेड का होगा नवीनीकरण, आज से काम शुरू होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment