Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की थीं:पौड़ी गढ़वाल में अपने घर में ली अंतिम सांस; कल ऋषिकेश में हो सकता है अंतिम संस्कार

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वो 91 साल की थीं। सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली। उस वक्त घर में योगी के भाई महेंद्र और उनका परिवार मौजूद था। SSP सर्वेश पवार ने बताया कि कल ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है। जिस वक्त सावित्री देवी का विधन हुआ उस वक्त योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में सशक्त युवा, समृद्ध उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। CM पुष्कर सिंह धामी ने X पर पोस्ट लिखा- मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा माननीय योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। योगी आदित्यनाथ का जन्म गढ़वाली राजपूत परिवार में हुआ। इनके पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट एक फॉरेस्ट रेंजर थे। मां का नाम सावित्री देवी हाउस वाइफ थीं। 20 अप्रैल 2020 को उनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट का निधन हो गया था। माता-पिता के 7 बच्चों में 3 बड़ी बहनों और एक बड़े भाई के बाद योगी आदित्यनाथ 5वें नंबर पर थे। योगी आदित्यनाथ से 2 छोटे भाई हैं। 3 मई 2022 को मां से मुलाकात के बाद योगी ने ये पोस्ट किया था मां ने गांव में संभाला परिवार, बेटा बन गया गोरक्षपीठ का महंत अजय (योगी आदित्यनाथ) के संन्यास लेने के बाद परिवार की जिंदगी आगे बढ़ती रही। सावित्री देवी पंचूर गांव में परिवार के साथ रहीं। उनके दूसरे बेटे और बेटियों ने अपनी-अपनी जिंदगी और जिम्मेदारियां संभालीं। योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर की गतिविधियों से जुड़ते गए। महंत अवैद्यनाथ के शिष्य के रूप में उन्होंने धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। 1998 में वह पहली बार गोरखपुर से लोकसभा सांसद बने। इसके बाद लगातार पांच बार सांसद चुने गए। 2014 तक वह गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करते रहे। 2014 में महंत अवैद्यनाथ के निधन के बाद वह गोरक्षपीठाधीश्वर बने। 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस तरह पंचूर गांव का अजय सिंह बिष्ट देश की राजनीति के बड़े चेहरों में शामिल हो गया, लेकिन परिवार और मां से उसकी मुलाकातें सीमित ही रहीं। पिता की मृत्यु हुई, लेकिन अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए योगी योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल 2020 में निधन हुआ था। उस समय देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था और उत्तर प्रदेश में योगी मुख्यमंत्री के तौर पर प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। योगी अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंच सके। उन्होंने खुद इस बात पर दुख जताया था। उन्होंने कहा था कि उनकी हार्दिक इच्छा थी कि पिता के अंतिम समय में उनका चेहरा देख सकें। पिता का अंतिम संस्कार हरिद्वार में हुआ था। इस घटना के बाद योगी और उनके परिवार के बीच दूरी की चर्चा फिर तेज हुई। 28 साल बाद गांव पहुंचे तो मां को देखकर भावुक हुए योगी 3 मई 2022 का दिन योगी के परिवार के लिए खास था। योगी आदित्यनाथ करीब 5 साल बाद अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। यह दौरा भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, करीब 28 साल बाद वह किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे। घर पहुंचते ही उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। मां ने बेटे को आशीर्वाद दिया। योगी ने मां को शॉल भी भेंट की। इस मुलाकात के दौरान सावित्री देवी भावुक हो गईं। योगी ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। तस्वीर के साथ उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा था—'मां'। खास बात यह थी कि योगी ने गांव में अपने परिवार के साथ रात भी बिताई। करीब 30 साल बाद वह अपने पैतृक घर में रात रुके थे। 2024 में मां की तबीयत बिगड़ी, ऋषिकेश एम्स पहुंचे योगी जून 2024 में सावित्री देवी की तबीयत खराब हो गई। उम्र संबंधी परेशानियों के चलते उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। 16 जून 2024 को योगी आदित्यनाथ अपनी मां से मिलने ऋषिकेश एम्स पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली और करीब 20 मिनट तक उनके साथ रहे। इस दौरान उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे। यह मुलाकात इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि योगी करीब दो साल बाद अपनी मां से मिल रहे थे। इससे पहले मई 2022 में वह पंचूर गांव पहुंचे थे। योगी ने मां से मिलने के साथ ही रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में घायल उत्तर प्रदेश के लोगों का हाल भी जाना था। मई 2026 में फिर पंचूर पहुंचे योगी, मां का लिया आशीर्वाद मई 2026 में योगी आदित्यनाथ एक बार फिर अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। इस बार उनका उत्तराखंड दौरा दो दिवसीय था। इस दौरान उन्होंने पंचूर गांव में आयोजित विष्णु पंचदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और महायज्ञ में हिस्सा लिया। कार्यक्रमों के बाद वह अपने पैतृक आवास पहुंचे और मां सावित्री देवी का आशीर्वाद लिया। इस दौरे में उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया। गांव की पगडंडियों पर घूमे और ग्रामीणों से मुलाकात भी की। उनके दौरे के दौरान एक और भावुक पल आया। उन्होंने अपने पिता आनंद सिंह बिष्ट की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी मंत्री पहली बार भारत पहुंचे:आज शंघाई सहयोग संगठन फोरम में लेंगे हिस्सा; मोदी करेंगे उद्घाटन, 25 देशों को न्योता
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की लिस्ट से हटाने पर सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट बोला- दावों की पुष्टि के लिए हलफनामा दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment