Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योग गुरु को मिला दिल्ली में सम्मान:लखीमपुर के योग गुरु मंगेश त्रिवेदी बने ‘यूथ आइकॉन’, सेवाश्री अवार्ड से सम्मानित

    4 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर के सुप्रसिद्ध योग गुरु, समाजसेवी एवं अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योग गुरु मंगेश त्रिवेदी को नई दिल्ली में आयोजित 26वें उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड समारोह-2026 में प्रतिष्ठित ‘उन्नत भारत सेवाश्री यूथ आइकॉन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। 23 अगस्त को कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित समारोह में पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। योग को जनसेवा से जोड़कर स्वस्थ समाज बनाने में जुटे योग गुरु मंगेश त्रिवेदी लंबे समय से योग के प्रचार-प्रसार के साथ स्वास्थ्य जागरूकता, जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनका प्रयास योग को केवल व्यायाम तक सीमित न रखकर स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण का माध्यम बनाना है। सम्मान मिलने पर जिले के लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। यह उपलब्धि युवाओं को योग, समाजसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा देती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अग्निवीर भर्ती रैली में 665 अभ्यर्थी रनिंग परीक्षा में सफल:सहारनपुर में बुलंदशहर और गाजियाबाद के 880 युवाओं ने दी दौड़
    Next Article
    अमेठी में लगातार चोरियां, ग्रामीणों में आक्रोश:ट्रैक्टर से बैटरी-पटिया चोरी; आधा दर्जन वारदातों का खुलासा नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment