Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योजनाओं में सेंध लगाने वाले अधिकारी बक्शे नहीं जाएंगे:शिक्षामंत्री बोलीं- अखिलेश की बेटी को खुद की बेटी मानकर सीएम ने FIR कराई, विपक्ष के पास कुछ नहीं

    15 hours ago

    1

    0

    संभल में उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने आगामी चुनावों और सरकार की योजनाओं को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, जबकि सरकार के पास 'इतना मसाला' है कि भारत महान बन गया है और उत्तर प्रदेश एक आदर्श राज्य बन गया है। मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल 'अनर्गल प्रलाप' कर रहा है। गुलाब देवी ने यह प्रतिक्रिया रविवार शाम 6 बजे संभल जिला भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया से मुलाकात के दौरान दी। इस दौरान, एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा महाराजा सुहेलदेव को काल्पनिक पात्र बताए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह बात उन्हीं लोगों से पूछी जानी चाहिए जो ऐसा कह रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके लिए सभी महान पुरुष पूजनीय हैं। आगामी विधानसभा चुनावों और सरकारी योजनाओं में अधिकारियों द्वारा कथित सेंधमारी के आरोपों पर मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि अधिकारियों में ऐसी हिम्मत नहीं है। उन्होंने प्रमाण की मांग करते हुए कहा कि बिना सबूत के कोई बात सही नहीं होती। हालांकि, आयुष और आवास योजनाओं में सुविधा शुल्क मांगने की शिकायतों पर उन्होंने जांच कराने और दोषी अधिकारियों को दंडित करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधवा महिलाओं को योजनाओं का लाभ देने संबंधी बयान पर विपक्ष की प्रतिक्रिया को गुलाब देवी ने 'कल्पना' बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अखिलेश यादव की बेटी पर की गई टिप्पणी के मामले में अपनी बेटी की तरह कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। मंत्री ने जोर देकर कहा कि सभी बेटियां समान होती हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह तलाकशुदा या बेसहारा महिलाओं, चाहे वे मुस्लिम हों या अन्य, को सहयोग देना मुख्यमंत्री का 'पवित्र कर्तव्य' है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नंद विहार में 11 लाख से बनेगी सीसी रोड:महापौर ने कहा- सहारनपुर को बनाएंगे आदर्श शहर
    Next Article
    बरेली में 12 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली:चर्चित सिपाही सुरकेश शर्मा भी शामिल, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment