Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बार के चुनाव की नई तारीख घोषित:11 से 15 मार्च तक होगा मतदान; 27 जनवरी को मतदान के समय हुआ था रद्द

    16 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सामान्य निर्वाचन की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अब यह चुनाव 11, 12, 13, 14 और 15 मार्च को पांच दिनों में कराया जाएगा। इससे पहले लखनऊ में चुनाव के दौरान गड़बड़ी सामने आने के बाद मतदान को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। लखनऊ में गड़बड़ी के बाद रद्द हुआ था चुनाव बार काउंसिल चुनाव के तहत लखनऊ जिले में 27 और 28 जनवरी को मतदान प्रस्तावित था। हालांकि 27 जनवरी को मतदान के पहले ही दिन प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं, जिसके बाद चुनाव को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से अधिवक्ताओं के बीच नई तारीखों को लेकर इंतजार बना हुआ था। प्रदेश के अन्य जिलों में यह चुनाव विभिन्न चरणों में संपन्न कराया गया था और 30 व 31 जनवरी तक अधिकांश स्थानों पर मतदान प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। प्रयागराज में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सामान्य निर्वाचन का मतदान प्रयागराज स्थित कार्यालय में 30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार त्रिपाठी, पूर्व न्यायाधीश, हाईकोर्ट इलाहाबाद, के प्रत्यक्ष निर्देशन में संपन्न हुई। वहीं पर्यवेक्षक के रूप में न्यायमूर्ति सुरेन्द्र सिंह, पूर्व न्यायाधीश, हाईकोर्ट इलाहाबाद, ने निगरानी की। 333 प्रत्याशी मैदान में इस बार के चुनाव में कुल 333 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। अधिवक्ता समुदाय में इस चुनाव को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। नई तारीखों की घोषणा के बाद लखनऊ सहित प्रदेशभर के अधिवक्ताओं ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। अब पांच दिनों तक चलने वाले इस मतदान में अधिवक्ता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकर पार्क की जमीन पर कब्जा:भीम आर्मी ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, कब्जामुक्त कराने की मांग की
    Next Article
    ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हलवाई की मौत:काम पर जाते समय हुआ हादसा, आरोपी ड्राइवर की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment