Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू:मथुरा में नकलविहीन परीक्षा के लिए DM के सख्त निर्देश, हाईस्कूल परीक्षा में 35,188 परीक्षार्थी शामिल होंगे

    14 hours ago

    1

    0

    मथुरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने एक बैठक की। यह बैठक बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में आयोजित की गई, जिसमें जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों और सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक कुल 119 केंद्रों पर होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इसके लिए 5 जोनल मजिस्ट्रेट, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 119 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 119 केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई है। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 35,188 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 19,161 बालक और 16,027 बालिकाएं हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में 34,981 परीक्षार्थी भाग लेंगे, जिनमें 20,768 बालक और 14,213 बालिकाएं शामिल हैं। परीक्षा के लिए 11 राजकीय, 73 सहायता प्राप्त और 35 वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि वे परीक्षा अवधि के दौरान प्रतिदिन दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर की नियमित जांच करने तथा खराबी मिलने पर तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक और कंट्रोल रूम को सूचित करने के आदेश दिए। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ सशस्त्र पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के भी निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ एकत्रित न होने देने और परीक्षा शुरू व समाप्ति के समय विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। जनपद में परीक्षा संबंधी शिकायतों और सूचनाओं के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका संपर्क नंबर 9454457564 है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने सोहावल तहसील, विकास खंड का निरीक्षण किया:साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव पर दिए आवश्यक निर्देश
    Next Article
    मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया:एक साल से नहीं मिला वेतन, नई एजेंसी में समायोजन की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment