Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने सोहावल तहसील, विकास खंड का निरीक्षण किया:साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव पर दिए आवश्यक निर्देश

    13 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बुधवार को सोहावल तहसील और विकास खंड परिसर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्थाओं में सुधार लाने पर विशेष बल दिया। तहसील सोहावल में जिलाधिकारी ने नजारत कक्ष, खतौनी कक्ष, राजस्व अभिलेखागार, राजस्व निरीक्षक कक्ष, भूलेख अनुभाग तथा न्यायालय तहसीलदार कक्ष का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर जोर देते हुए सभी फाइलों को क्रमानुसार और सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। साथ ही खराब फर्नीचर को दुरुस्त कराने या नए फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। परिसर में स्थित आवासीय एवं गैर-आवासीय भवनों में साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने कई स्थानों पर साफ-सफाई की स्थिति में सुधार तथा शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यालयों में कूड़ा निस्तारण के लिए डस्टबिन की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद जिलाधिकारी ने विकास खंड सोहावल का निरीक्षण किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को परिसर की नियमित साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत भवनों की प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने चौधरी चरण सिंह सभागार का भी निरीक्षण कर संबंधित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और आमजन को बुनियादी सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। इसी क्रम में उन्होंने तहसील रुदौली के बरई खुर्द बड़ागांव स्थित प्राचीन गौरैया देवी मंदिर का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में घाट की साफ-सफाई, इंटरलॉकिंग एवं अन्य विकास कार्यों को समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सोहावल, जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार सोहावल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर के कॉलेज में पांच दिवसीय शिविर:दूसरे दिन रोवर्स-रेंजर्स शिविर में स्काउटिंग के बुनियादी नियम सिखाए गए
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू:मथुरा में नकलविहीन परीक्षा के लिए DM के सख्त निर्देश, हाईस्कूल परीक्षा में 35,188 परीक्षार्थी शामिल होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment