Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 12,200 गांव तक चलेंगी सरकारी बसें:CM परिवहन योजना शुरू होगी, आज कैबिनेट मीटिंग में 27 प्रस्ताव पास हो सकते हैं

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 शुरू होने जा रही है। इसके जरिए 12 हजार 200 गांवों तक बस की सुविधा पहुंचाई जाएगी। CM योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में होने वाली कैबिनेट बैठक में करीब 27 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। एजेंडे में परिवहन योजना भी शामिल है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार देर शाम कैबिनेट बैठक एजेंडा जारी किया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया, प्रदेश में करीब 1 लाख गांवों में से 12,200 गांवों में अभी भी बस सुविधा नहीं है। इन गांवों में बस सुविधा पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना लागू की जा रही है। योजना के तहत यूपी रोडवेज और प्राइवेट बसों का गांवों तक संचालन शुरू किया जाएगा। योजना किस तरह जमीन पर उतरेगी? यूनिवर्सिटी और कॉलेज शिक्षकों को भी मिलेगा कैशलेस बीमा प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग के एडेड डिग्री कॉलेज में कार्यरत नियमित और स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों के शिक्षकों को बड़ा तोहफा देने वाली है। इन्हें कैशलेस इलाज के अलावा पांच लाख रुपए तक का हेल्थ बीमा दिया जाएगा। प्राइवेट कॉलेजों के शिक्षकों और स्टेट यूनिवर्सिटी में नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम शिक्षकों को भी इसका फायदा मिलेगा। अहम प्रस्तावों को जानिए… 20 हजार लीटर क्षमता की डेयरी स्थापित होगी PAC को मिल सकती हैं 46 नई गाड़ियां ----------------- ये भी पढ़ें… आशुतोष महाराज बोले-21 लाख के लिए मुझ पर हमला किया:अविमुक्तेश्वरानंद अखिलेश यादव के गुरु, मेरे पास शंकराचार्य के खिलाफ तगड़े सबूत '21 लाख रुपए की लालच में मुझ पर हमला किया और कराया गया। मुझे कोर्ट तक पहुंचने और सबूत देने से रोकने के लिए यह साजिश रची गई।' यह दावा जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने किया। आशुतोष रविवार को रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे कौशांबी में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में उन पर जानलेवा हमला हुआ। पूरा इंटरव्यू पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ₹500 के लिए बेटे ने की पिता की हत्या:परिवार में पहले से चल रहा था विवाद, 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी हिरासत में
    Next Article
    अलीगढ़ में डकैती-गैंगरेप कांड में 14 साल बाद फैसला:बबलू मेवाती गैंग के 4 सदस्यों को उम्रकैद, लोकलाज के डर से चोरी में कराई थी FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment