Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 16 जिलों में बाढ़, कॉलोनियों में नाव चलीं:बिहार के छपरा में 100 दुकानों में पानी घुसा; हिमाचल में रेल ट्रैक पर लैंडस्लाइड

    11 hours ago

    1

    0

    मानसून ने देश भर में फिर रफ्तार पकड़ ली है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बारिश और बाढ़ जैसे हालात हैं। यूपी के 16 जिलों में 80 से ज्यादा गांव बाढ़ प्रभावित हैं। उन्नाव में पानी घरों में घुस गया है। लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। कॉलोनियों में नाव चल रही हैं। कानपुर में गंगा का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे 100 से ज्यादा छोटे मंदिर डूब गए हैं। बिहार के कई जिलों में 13 अगस्त की शाम बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। पटना में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री और न्यूनतम 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, छपरा में 45 मिनट की तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में डेढ़ से ढाई फीट तक पानी भर गया। करीब 100 दुकानों में भी पानी घुस गया। राज्य के 18 जिलों में आज आंधी, बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने रेल और सड़क यातायात प्रभावित किया है। कांगड़ा में पठानकोट-बैजनाथ पपरोला रेल सेक्शन पर ट्रैक पर चट्टानें गिरने से 4 ट्रेन सेवाएं अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। सोलन के वकनाघाट में चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर भारी बारिश के बाद घना कोहरा छाया, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई और वाहन चालकों को परेशानी हुई। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस-फायर सर्विस के 301 कर्मियों को गैलेंट्री अवॉर्ड:इनमें नक्सल इलाकों के 197 जवान, कुल 1057 लोगों को मेडल; स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र का ऐलान
    Next Article
    फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसा, पायलट ने 4 सेकेंड तक कंट्रोल खोया:हाइड्रोलिक सिस्टम बंद होने से विमान 300 फीट नीचे आ गया था, जांच में खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment