Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 30 शहरों में बारिश, सबसे बड़ा बांध ओवरफ्लो:काशी में गलियां तालाब बनीं, प्रयागराज में गंगा का पानी घरों में घुसा

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को लखनऊ, कानपुर, बरेली और उन्नाव समेत 30 जिलों में तेज बारिश हुई। लखनऊ में 20 घंटे और चित्रकूट में 36 घंटे से रुक-रुक कर रिमझिम बारिश जारी है। काशी में बारिश से गलियों में पानी भर गया है। लखनऊ में बारिश के बीच सड़क धंसने से 10 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया। बाइक समेत युवक उसमें गिर गया। सोनभद्र में प्रदेश का सबसे बड़ा रिहंद बांध ओवरफ्लो हो गया है। 3 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। चित्रकूट में बरुआ, राशिन और गुंता बांध के गेट खोल दिए गए हैं। 50 से ज्यादा गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज सभी 75 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना फिर उफान पर हैं। रिवरफ्रंट रोड पर बने घरों तक पानी पहुंच गया है। नागवासुकी मंदिर की सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं। ग्रामीण इलाकों की सड़कें डूब गई हैं। काशी में मणिकर्णिका समेत सभी घाटों के ऊपर तक गंगा का पानी पहुंच गया है। 50 फीट ऊंचा रत्नेश्वर महादेव मंदिर 95% तक डूब गया है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी रामघाट समेत आसपास के इलाकों की सड़कों पर बह रहा है। 500 दुकानों और 20-25 होटलों में पानी घुस गया है। डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह खुद सड़कों पर उतरे हैं। लाउडस्पीकर से लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहे हैं। सीएम योगी ने अफसरों को खुद ग्राउंड पर उतरने और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा- आम जनता को जलभराव जैसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। साथ ही, बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक क्षेत्र बना है। इसके साथ ही बारिश लाने वाली मानसूनी हवाओं की रेखा शाहजहांपुर और वाराणसी से होकर गुजर रही है। वहीं, झारखंड और बिहार के रास्ते यूपी की तरफ भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इन सब वजहों से प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। आज कहां-कहां बारिश हो सकती है? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजभर की विभाग के अफसरों से ठनी...योगी को लेटर लिखा:बोले- विभाग की योजनाओं के प्रचार के पैसे खा गए, प्रमुख सचिव-निदेशक को तुरंत हटाया जाए
    Next Article
    संभल में बारिश से बदला मौसम:9 डिग्री की गिरावट से पारा 27 डिग्री पर पहुंचा, उमस भरी गर्मी से राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment