Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजभर की विभाग के अफसरों से ठनी...योगी को लेटर लिखा:बोले- विभाग की योजनाओं के प्रचार के पैसे खा गए, प्रमुख सचिव-निदेशक को तुरंत हटाया जाए

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी में पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपने ही विभाग के अफसरों के खिलाफ सीएम योगी को लेटर लिखा है। प्रमुख सचिव अनिल कुमार और निदेशक अमित कुमार सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- अफसर किसी की सुनते नहीं हैं। योजनाओं के प्रचार के लिए आए पैसे को मिलीभगत कर खा रहे हैं। इन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, पंचायतीराज विभाग में डिजिटल लाइब्रेरी की योजना पर काम चल रहा है। इसके दूसरे चरण के टेंडर पर मंत्री और अफसरों के बीच सहमति नहीं बनी, फिर अफसरों ने फाइल मुख्य सचिव के जरिए ऊपर भेजकर फैसला करवा लिया। ये बात मंत्री को पसंद नहीं आई। तब उन्होंने मामले की शिकायत सीएम योगी से की। ऊपर से जो कुछ भी तय होता है, उसे लागू नहीं किया जा रहा ओम प्रकाश राजभर ने एक मीडिया हाउस को बताया कि ऊपर से जो कुछ भी तय होता है, उसे विभाग में लागू नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में फीकल स्लज ट्रीटमेंट (अपशिष्ट प्रबंधन) परियोजना के काम में लापरवाही बरती जा रही है। एक तरफ पहले चरण के डिजिटल लाइब्रेरी का काम पूरा होने की रिपोर्ट लगाई गई। दूसरी तरफ इसी मामले में 16 डीपीआरओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया। गलत रिपोर्ट लगाने के साथ ही संभल और उन्नाव की डिजिटल लाइब्रेरियों में लापरवाही बरती गई। पंचायती राज की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के पैसे मनमाने ढंग से खर्च किए गए। सीएम से प्रमुख सचिव और निदेशक को हटाने को कहा राजभर ने कहा कि चुनाव सिर पर है और पहले चरण की डिजिटल लाइब्रेरी का काम भी पूरा नहीं हुआ है। इसलिए काम को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा था। रही बात टेंडर की तो इस मामले में किसी खास एजेंसी के चयन को लेकर कोई बात नहीं हुई। सीएम से मौखिक रूप से प्रमुख सचिव और निदेशक को हटाने के लिए भी कहा है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें- यूपी के 3.5 लाख कर्मचारियों की सैलरी 7 हजार बढ़ी:50 लाख तक बीमा मिलेगा; योगी ने आउटसोर्स सेवा निगम की शुरुआत की यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट का बुधवार को सीएम योगी ने लोकार्पण किया। उन्होंने निगम के लोगो का अनावरण करने के साथ आउटसोर्स कर्मियों को चेक भी बांटे। निगम के शुरू होने के साथ प्रदेश के 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी 7 हजार बढ़ी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओवैसी को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए आसिम वकार:AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे, दिल्ली में जॉइन की कांग्रेस
    Next Article
    यूपी के 30 शहरों में बारिश, सबसे बड़ा बांध ओवरफ्लो:काशी में गलियां तालाब बनीं, प्रयागराज में गंगा का पानी घरों में घुसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment