Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:अजय राय बोले- राजू दास ने हमारे प्रवक्ता को नहीं, पूरे निषाद समाज को गाली दी

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने न्यूज चैनल डिबेट में पार्टी प्रवक्ता को गाली देने पर राजू दास पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजू दास ने हमारे पार्टी प्रवक्ता को ही नहीं पूरे निषाद समाज को गाली दी है। उन्हें सरकार का संरक्षण मिला हुआ है, तभी राजू दास पर इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ। अजय राय ने योगी का संसद में रोते समय का पुराना वीडियो दिखाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं रोने वालों में से नहीं...अजय राय लड़ैया है। विधानसभा हो या सड़क पर, कोई माई का लाल नहीं कह सकता। मुझे एनएसए में बंद कराया, गैंगस्टर लगवाया, तन्हाई में रखा, लेकिन अजय राय के चेहरे पर शिकन नहीं आई। पूरी खबर पढ़ें गाजियाबाद में 25 हजार का इनामी लुटेरा एनकाउंटर में अरेस्ट: पैर में लगी गोली, पुलिस को देखते ही फायर झोंका गाजियाबाद में बुधवार रात पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी लुटेरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में कनावनी पुस्ता रोड पर हुई। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया। इस पर वह बाइक मोड़कर भागने लगा। कुछ दूर जाने के बाद बाइक फिसल गई तो आरोपी ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसके पास से बाइक, तमंचा और 2 कारतूस मिला है। घायल आरोपी की पहचान नांगलोई निवासी संजय के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी पर लूट के करीब 2 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पढ़िए पूरी खबर… चंद्रशेखर बोले- अतीक के बेटे का एनकाउंटर हुआ, लेकिन असद अपराधी नहीं था माफिया अतीक के सबसे छोटे अबान की मौत के बाद अब अतीक परिवार से बनी राजनीतिक दलों की दूरी खत्म सी होने लगी है। आजाद समाज पार्टी के मुखिया और सांसद चंद्रशेखर ने अतीक के बेटों की पैरवी करते हुए यूपी सरकार पर हमला बोला। सांसद चंद्रशेखर का अतीक के बेटों की तरफदारी का एक वीडियो सामने आया है, जो कि एक पॉडकास्ट के दौरान का है। इसमें चंद्रशेखर अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर पर सवाल उठाते दिख रहे। कहा- अतीक के बेटे की जान गई, वो अपराधी नहीं था। चंद्रशेखर ने कहा- सरकार ने जो जुल्म अतीक के बेटों के साथ किया, इस तरह के झूठे एनकाउंटर हुए। ये भी इस बात का स्पष्टीकरण है कि सरकार बदले की कार्रवाई कर रही। अब अतीक के बच्चों को इस आतंक मुक्त कराना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:नेपाल में बाढ़- 133 भारतीय लापता, 160 मौतें; शाह बोले- देश धर्मशाला नहीं; यूपी में सिंगर की 5 गोली मारकर हत्या
    Next Article
    यूपी में हरियाणवी सिंगर की हत्या से जुड़ा CCTV:जिम के बाहर 5 गोलियां मारीं, इंस्टा पर पोस्ट कर जिम्मेदारी ली, कहा- सबका नंबर आएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment