Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:BJP विधायक को गालियां देने वाला इनफ्लुएंसर सलमान अरेस्ट, 25 हजार का इनाम था

    5 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को गालियां देने वाले इनफ्लुएंसर हाजी सलमान को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। गाजियाबाद पुलिस ने उसे राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से पकड़ा। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो उसने कार दौड़ा दी। इसी दौरान कार पेड़ से टकरा गई। कार सवार दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने हाजी सलमान को पकड़ लिया। पुलिस अब उसे गाजियाबाद ला रही है। पढ़ें पूरी खबर सुल्तानपुर में स्कूल बस ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 मौत: मृतकों में पति-पत्नी और बेटे सुल्तानपुर में मंगलवार को तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनके बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 20 साल के बेटे अजय की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पिता राम लवट (55) और मां दुर्गावती (50) ने अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा अलीपुर बाजार के पास हुआ। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर मुजफ्फरनगर दंगे की बरसी पर लापरवाही, 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड: विवादित होर्डिंग और हाउस अरेस्ट सपा नेताओं के मस्जिद पहुंचने पर कार्रवाई मुजफ्फरनगर में 2013 दंगों की बरसी पर विवादित होर्डिंग लगने और हाउस अरेस्ट नेता के विवादित स्थल पर पहुंचने के मामले में 14 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने 7 सितंबर की रात करीब 10 बजे 5 सब-इंस्पेक्टर समेत 14 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इन पर गश्त, पिकेट और विशेष कानून-व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही का आरोप है। इसके साथ ही 4 थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। रविवार रात 2013 दंगों की बरसी के मौके पर रोडवेज के पास विवादित होर्डिंग लगाए गए थे। यह इलाका इसलिए भी चर्चा में आया, क्योंकि इसी क्षेत्र में SSP का आवास है। होर्डिंग में 2013 के दंगों की याद दिलाने वाला संदेश लिखा था। इसके सामने आने के बाद शहर में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया और पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे। पढ़ें पूरी खबर तेंदुए के हमले में 9 साल के मासूम की मौत:बहराइच में नल पर पानी पीने गया था बच्चा, परिजनों को मिलेगी सहायता बहराइच के कतर्निया वन्यजीव प्रभाग के सुजौली इलाके में तेंदुए के हमले में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात करीब 10 बजे बड़खड़िया गांव में हुई। राजवीर रात में घर के पास नल पर पानी पीने गया था। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। स्वर्गीय राजू का बेटा राजवीर नल पर पानी पी रहा था, तभी तेंदुए ने उसे दबोच लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख तेंदुआ राजवीर को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण घायल बच्चे को तत्काल सुजौली स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने राजवीर की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर बदायूं में रोडवेज बस ने 3 दोस्तों को रौंदा, मौत; संभल के रहने वाले थे बदायूं में रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। तीनों की मौके पर मौत हो गई। सोमवार रात तीन दोस्त बुआ के घर से लौट रहे थे। तभी 8:30 बजे के करीब मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बेकाबू हो गई, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों को CHC भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों संभल के रहने वाले थे। पढ़ें पूरी खबर… बरेली हिंसा का मास्टर माइंड तौकीर रजा जेल में ही रहेगा, हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज बरेली हिंसा के मास्टरमाइंड बताए जा रहे मौलाना तौकीर रज़ा खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने मौलाना तौकीर रज़ा खान की जमानत याचिका खारिज कर दी। तौकीर रज़ा के साथ डॉ. नफीस को भी जमानत देने से कोर्ट ने इंकार कर दिया। 63 याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला 26 मई को सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित किया था। मौलाना तौकीर रज़ा समेत अन्य आरोपियों ने जमानत पाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता अनूप त्रिवेदी ने सभी मामलों में पक्ष रखा। जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की सिंगल बेंच ने अपना फैसला सुनाया। बरेली में हिंसा भड़काने का कथित मास्टर माइंड मौलाना तौकीर रजा खान फिलहाल फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ जेल में बंद है। उसके खिलाफ बरेली के बारादरी, कोतवाली, कैंट, किला और प्रेम नगर थाने में मुकदमा दर्ज है। उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत अर्जी दाखिल की थी। उसका तर्क था का राजनैतिक षड़यंत्र के तहत उसे फंसाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सफर के बाद घर लौटना था, लौटे 12 शव:बदायूं में एक साथ जलीं छह चिताएं, जितेंद्र, दीक्षा और गौरव के मां-बाप बच्चों का चेहरा भी नहीं देख पाए
    Next Article
    दिल्ली हादसे में यूपी के दो छात्रों की मौत:परिवार ने बेटे अभिषेक की आंखें दान कीं; पवन की मां बोली- अफसर बनने भेजा था, लाश वापस मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment