Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:फतेहपुर में युवक का चेहरा कूचा, प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान; घर के बाहर शव मिला

    4 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में युवक का चेहरा कूचकर हत्या कर दी गई। प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले है। गुरुवार रात घर के बाहर टीनशेड के नीचे सोने गया था। शुक्रवार सुबह शव चारपाई पर रजाई पर पड़ा था। जिसके मुंह से खून निकल रहा था। युवक बचपन से ही अपने ननिहाल में रहता था। गुरुवार को लड़की के अपहरण मामले में कोर्ट में सुनवाई के बाद घर लौटा था। जिसके खिलाफ 4 साल पहले केस दर्ज हुआ था। प्रदीप (24) रात में खाना खाने के बाद सोने चला गया था। घटना जिला मुख्यालय से करीब 37 किमी दूर खागा कोतवाली क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर… ट्रक ने एथेनॉल टैंकर में मारी टक्कर, हेल्पर जिंदा जला; सीट से चिपका मिला शव का कंकाल बरेली में खड़े टैंकर में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों में आग लग गई। आग की चपेट में आकर 22 साल के ट्रक हेल्पर जिंदा जल गया। उसका कंकाल सीट से चिपका मिला। वहीं, चालक ने कूदकर जान बचा ली। करीब 2 घंटे तक लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर आग की लपटें उठती रहीं। इस दौरान लंबा जाम लग गया। पुलिस के मुताबिक, देर रात टैंकर का चालक और हेल्पर पास के ढाबे पर खाना खाने गए थे। इसी दौरान ट्रक ने उसमें पीछे से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने आग बुझाई, लेकिन तब तक ट्रक जलकर राख हो चुका था। इसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल कराया गया। हादसा फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक ट्रक हेल्पर जमाल मुरादाबाद का रहने वाला था। पढ़िए पूरी खबर… आजमगढ़ में मुठभेड़ में 4 गो तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, तमंचा, कार बरामद आजमगढ़ में शुक्रवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में गो तस्करी के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे घायल हालत में पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, जोलहापुर गांव के पास प्रतिबंधित पशुओं को चोरी से पकड़कर ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सालिम (24) के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, अर्टिगा कार और बाइक बरामद की है। मौके से दो गाय और एक बछड़ा भी जिंदा मिला है। पढ़िए पूरी खबर…. ताजमहल में भाजपा नेता बोले- राधे-राधे कमल खिला दे: ASI ने FIR कराई तो बोला गलती हो गई आगरा में गुरुवार को भाजपा नेता ने ताजमहल को तेजोमहल बताया। उन्होंने कहा, "राधे-राधे, कमल खिला दे।" इसके बाद जय श्रीराम का नारा भी लगाया। उनका 34 सेकेंड का वीडियो सामने आने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने ताजगंज थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। मामला विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन का है। भाजपा ब्रज क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी राजेश राठौर ने ताजमहल परिसर में यह वीडियो बनाया और अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद राजेश राठौर ने कहा कि उनसे गलती हो गई। उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। पढ़िए पूरी खबर… सहारनपुर में होमगॉर्ड से मारपीट के मामले में 7 गिरफ्तार: तीन महिलाएं भी शामिल, जाम खुलवाने के दौरान की थी धक्का-मुक्की सहारनपुर में होमगार्ड से मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों ने पुल पर मारपीट और पत्थरबाजी के बाद जाम खुलवाने पहुंचे होमगार्ड के साथ धक्का-मुक्की की थी। इस दौरान एक युवक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था, जबकि महिलाओं ने दौड़ाकर पीटा था। मौके पर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव कर होमगार्ड को बचाया। घटना पोस्ट ऑफिस तिराहे की है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में पोस्टर वार- नरसिंह अवतार में योगी:गोरखपुर बुलडोजर हादसे पर अखिलेश बोले- राजनीति नहीं, जांच हो
    Next Article
    राजाभैया के राजभवन में धीरेंद्र शास्त्री दिव्य दरबार लगाएंगे:प्रतापगढ़ में 3-4 लाख लोग पहुंचेंगे; 1500 जवान तैनात, बम स्क्वाड को बुलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment