Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज DRM ऑफिस में CBI का छापा, 50 हजार की रिश्वत लेते APO और ऑफिस अधीक्षक पकड़े गए

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल कार्यालय (DRM ऑफिस) में गुरुवार शाम सीबीआई ने छापा मारा। टीम के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। सीबीआई ने सहायक कार्मिक अधिकारी (APO) अरविंद कुमार और कार्यालय अधीक्षक राजेश मणि त्रिपाठी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में लिया है। कार्रवाई के बाद देर रात तक मंडल कार्यालय में खलबली मची रही। मामला कानपुर में तैनात एक लोको पायलट के ट्रांसफर से जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, लोको पायलट से ट्रांसफर से संबंधित काम कराने के एवज में 50 हजार रुपए रिश्वत मांगी गई थी। लोको पायलट ने इसकी शिकायत सीबीआई के लखनऊ कार्यालय में की थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने आरोपों की जांच शुरू की। जांच के बाद टीम ने शिकायतकर्ता के जरिए रिश्वत की रकम देने की योजना बनाई। गुरुवार शाम शिकायतकर्ता 50 हजार रुपए लेकर प्रयागराज मंडल कार्यालय पहुंचा। शिकायतकर्ता की मंडल कार्यालय में APO अरविंद कुमार और कार्यालय अधीक्षक राजेश मणि त्रिपाठी से मुलाकात हुई। आरोप है कि बातचीत के दौरान जैसे ही दोनों ने 50 हजार रुपए की रिश्वत की रकम ली, पहले से निगरानी कर रही सीबीआई टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद सीबीआई अधिकारियों ने कार्यालय में जरूरी कार्रवाई और पूछताछ शुरू की। देर रात तक मंडल कार्यालय में सीबीआई की कार्रवाई चलती रही। पढ़ें पूरी खबर अम्बेडकरनगर में पुलिस लाइन के सिपाही ने की आत्महत्या:किराये के कमरे में मिला शव, 2018 बैच का सिपाही था; मेस मुंशी के पद पर था तैनात अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में तैनात 2018 बैच के सिपाही संदीप कुमार ने शुक्रवार सुबह अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पुलिस लाइन में मेस मुंशी के पद पर तैनात था। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। संदीप कुमार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे एक निजी आवास में किराए पर रहता था। वह मूलरूप से मऊ जिले का रहने वाला था। शुक्रवार सुबह काफी देर तक उसका फोन नहीं उठा तो पुलिस लाइन में तैनात साथी सिपाही को अनहोनी की आशंका हुई। बताया गया कि कमरे की चाबी लेने के लिए साथी सिपाही उसके आवास पर पहुंचा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। साथी सिपाही ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। करीब सुबह 5:30 बजे अकबरपुर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। संदीप कुमार का शव खिड़की की ग्रिल से फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर औरैया में युवक को घर में घुसकर मारी गोली:सीने के पास लगी, हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की, हालत गंभीर दिबियापुर में भटटा बस्ती रोडवेज स्टैंड के पास गुरुवार देर रात एक युवक को घर में घुसकर गोली मार दी गई। गोली लगने से 28 साल का शिवम तोमर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शिवम तोमर अपने घर के अंदर सोने जा रहा था। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली शिवम के सीने के पास लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो शिवम घायल पड़ा था। परिजनों ने जल्दी से गेट बंद किया। इस दौरान हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग भी की। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में 5वीं पास मास्टरमाइंड प्रिंटर से छाप रहा था नकली नोट , 100, 50 और 500 के नोट बरामद कानपुर में नकली नोट छापने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड शेर सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 100, 50 और 500 के 2 लाख 4 हजार 650 रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक 5वीं पास शेर सिंह प्रिंटर की मदद से खास पेपर पर नकली नोट छापता था। इसके बाद इन्हें कानपुर सेंट्रल और आसपास के जिलों के रेलवे स्टेशनों पर खपाया जाता था। एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय संकल्प शर्मा ने पुलिस ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरोह का खुलासा किया। पढ़ें पूरी खबर... बांदा में विधायक अब्बास अंसारी पत्नी निकहत के साथ कोर्ट में पेश; जान का खतरा बताया, सुरक्षा मांगी चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी से पत्नी निकहत अंसारी की अवैध मुलाकात के मामले में गुरुवार को बांदा कोर्ट में सुनवाई हुई। करीब 3 तारीखों के बाद अब्बास अंसारी और निकहत पहली बार कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान अब्बास अंसारी ने अपनी जान को खतरा बताया। अब्बास अंसारी ने कोर्ट में अर्जी देते हुए कहा- मेरे पिता मुख्तार अंसारी एक मामले में शिकायतकर्ता थे। मैं उस केस की पैरवी कर रहा हूं। इसी वजह से कोर्ट आने-जाने के दौरान मुझे खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने अगली तारीखों पर सुरक्षा देने की मांग की। कोर्ट ने अब्बास अंसारी की अर्जी को स्वीकार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    जहरीली शराबकांड- UP के रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर:जंगल में पुलिस से मुठभेड़; पैर में लगी गोली; 31 मौतों के मामले में था वांटेड
    Next Article
    कलेक्ट्रेट मस्जिद के मुतवल्ली बोले-आदेश में ध्वस्तीकरण का जिक्र नहीं:सहारनपुर में कहा- किसके कहने पर बुलडोजर चला; 500 वकील लड़ाई लड़ेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment