Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:देवबंद से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, मोहाली ब्लास्ट से कनेक्शन; जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का शक

    9 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में यूपी और पंजाब एसटीएफ की टीम ने एक संदिग्ध आतंकी को हिरासत में लिया है। उसका संबंध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन बताया जा रहा है। जांच पूरी होने और सूबत जुटाए जाने तक मामले में पुलिस कुछ बताने से बच रही है। जानकारी के मुताबिक, 4 मई रात करीब 1.30 बजे टीम देवंबद के गांव बचीटी पहुंची। छापेमारी कर आरोपी मोहत्सीम (32) को हिरासत में लिया। उस पर मोहाली बम ब्लास्ट मामले में संलिप्तता के आरोप हैं। 2024 में हुए बम विस्फोट मामले की जांच के दौरान आरोपी का नाम सामने आया था। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी मोहत्सीम ने अपने व्हाट्सएप अकाउंट से जुड़े ओटीपी और तकनीकी पहुंच पाकिस्तान में बैठे संदिग्ध हैंडलरों को उपलब्ध कराई थी। इसके जरिए भारत में लोगों को संदेश भेजे गए। आतंकी नेटवर्क को फैलाया गया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आरोपी मोहत्सीम पहले से देवबंद कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह मौजूदा ग्राम प्रधान का भाई भी है। हालांकि, पुराने मामलों का मोहाली ब्लास्ट जांच से कोई सीधा संबंध है या नहीं? इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर मुरादाबाद में बेटी के सामने पत्नी को मार डाला: ईंट से सिर कूचकर जान ले ली, 6 साल पहले लव मैरिज हुई थी मुरादाबाद में ट्रक ड्राइवर ने अपनी पत्नी की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति घर छोड़कर भाग गया। इसके बाद बड़ी बेटी ने 50 मीटर की दूरी पर रह रहे नाना-नानी को सूचना दी। लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो सना खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। उसके शरीर पर भी चोटों के निशान थे। गांव के लोगों का कहना है कि पास में ही खून से सनी एक ईंट भी पड़ी थी। जबकि उसका पति नसीम घर से गायब था। पढ़ें पूरी खबर… परिवार संग अयोध्या पहुंचे थल सेना प्रमुख, रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को अपने निजी दौरे पर अयोध्या पहुंचे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। सेना प्रमुख करीब 35 मिनट तक रामलला के दरबार में रहे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश की सुरक्षा, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनकी पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिसर पहुंचने पर मंदिर प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। दर्शन के दौरान जनरल द्विवेदी ने रामलला के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया और मंदिर परिसर का भी अवलोकन किया। उन्होंने मंदिर के निर्माण कार्यों और परिसर में विकसित की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। रामलला के दर्शन के बाद सेना प्रमुख काफी भावुक नजर आए। पढ़ें पूरी खबर लखीमपुर में मां के सामने मासूम बेटे की गला रेतकर हत्या, 3 फीट जमीन को लेकर चाचा से था विवाद लखीमपुर में 3 फीट जमीन के विवाद में दो चाचा ने मिलकर मां के सामने मासूम बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला को घायल कर दिया। शोर करने पर मारपीट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर 2 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। तारा नगर गांव निवासी ज्ञानवती का देवरों से आबादी की करीब तीन फीट जमीन को लेकर पिछले करीब 15 दिनों से विवाद चल रहा था। गुरुवार रात ज्ञानवती अपने 8 वर्षीय बेटे रवि के साथ घर में सो रही थीं। देर रात करीब 1:45 बजे चचेरे देवर सियाराम और हरेराम ने चाकू से बेटे का गला रेत दिया और फरार हो गए। मामला निघासन कोतवाली क्षेत्र के तारा नगर गांव का है। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में 15 साल की लड़की का गैंगरेप, 38 और 45 साल के अधेड़ शाम को ले गए, सुबह छोड़ा; कम बोल-समझ पाती है पीड़िता लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार इलाके में 15 साल की लड़की का 38 और 45 साल के अधेड़ ने गैंगरेप किया। पीड़िता कम बोल और समझ पाती है। वह रोज शाम खाना खाने के बाद घर के बाहर करीब 100 मीटर दूर पुलिया तक टहलने जाती थी। उस शाम जब वह बाहर निकली तो इलाके की बिजली कट गई। इसी बीच आरोपी उसे साइकिल पर बैठाकर करीब 700 मीटर दूर नए बने मकान में ले गए। वहां रातभर उसे बंधक बनाकर रेप करते रहे। घटना 1 जून की रात की है। 2 जून की सुबह पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंची। घरवालों को पूरी बात बताई। पढ़ें पूरी खबर 8 से 10 जून तक होगी पुलिस भर्ती परीक्षा-2025, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी हैं। परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को होगी। परीक्षा हर दिन दो पालियों में होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से तीन दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले जिला सूचना पर्ची डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। इसके बिना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होगा। इसके लिए https://upcons2025.com/upcondiad2025/index.aspx लिंक जारी किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर अपडेट देखते रहें। राज्य-पुरस्कार के लिए 7 जून से टीचर कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, टॉप 3 का होगा चयन राज्य पुरस्कार के लिए प्रदेश के बेसिक, माध्यमिक और जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत टीचर 7 जून से आवेदन कर सकेंगे। प्रेरणा वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। श्रेष्ठ तीन टीचरों का चयन होगा। चयन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 तक पूरी करनी होगी। शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने गुरुवार को ये आदेश पत्र जारी किया। उन्होंने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को निर्देशित किया है कि राज्य पुरस्कार 2025 के लिए इच्छुक टीचर 7 जून से 30 जून तक आवेदन कर पाएंगे। आवेदन करने वाले टीचरों का जनपद स्तर पर गठित चयन समिति सत्यापन करेगी। सत्यापन और मूल्यांकन के बाद समिति को जिले स्तर से 3 श्रेष्ठ टीचरों का नाम उनके आवेदन पत्र पोर्टल के माध्यम से राज्य चयन समिति को भेज देगी। इसके लिए 1 से 20 जुलाई की समय सीमा तय की गई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 38 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी:लखनऊ समेत 5 जिलों में बारिश, 70 जिलों में बरसात का अलर्ट
    Next Article
    पटना में खान सर की गिरफ्तारी के लिए रेड:कोचिंग के बाहर समर्थन में छात्रों का हंगामा; पुलिस की अपील- बहकावे में ना आएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment