Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर:लिखा- प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो बढ़े चलो; 15 दिन पहले नौकरी छोड़ी थी

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी कैडर की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने 30 अगस्त को व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला देते हुए सेवा से इस्तीफा दिया था। मई में दिव्या मित्तल को देवरिया के जिलाधिकारी पद से हटाकर राजस्व विभाग में विशेष सचिव बनाया गया था। सोमवार रात करीब 11 बजे उन्होंने X पर पोस्ट कर इस्तीफा स्वीकार किए जाने की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कवि जयशंकर प्रसाद के नाटक चंद्रगुप्त की पंक्ति लिखी- “प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो।” अब उस काव्य की पूरी पंक्तियां जानिए, जो दिव्या मित्तल ने लिखीं… हिमाद्रि तुंग शृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती, स्वयंप्रभा समुज्ज्वला स्वतंत्रता पुकारती! अमर्त्य वीर पुत्र हो, दृढ़-प्रतिज्ञ सोच लो, प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो! असंख्य कीर्ति-रश्मियां विकीर्ण दिव्य दाह-सी, सपूत मातृभूमि के - रुको न शूर साहसी! अराति सैन्य सिंधु में, सुबाड़वाग्नि से जलो, प्रवीर हो जयी बनो - बढ़े चलो, बढ़े चलो! प्रशस्त पुण्य पंथ है: इसका अर्थ है कि मातृभूमि की रक्षा और स्वतंत्रता का यह मार्ग बहुत ही विशाल, साफ और पवित्र (पुण्यदायी) है। बढ़े चलो, बढ़े चलो: कवि देश के साहसी सपूतों और सैनिकों का आह्वान करते हैं कि वे बिना रुके, बिना डरे इस पावन मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहें दिव्या की नौकरी अभी 17 साल बची थी 2013 बैच की दिव्या 13 साल से नौकरी कर रही थीं। अभी उनकी 17 साल की नौकरी बची थी। IIT दिल्ली से बीटेक और IIM बेंगलुरु से एमबीए की डिग्री लेने के बाद लंदन में नौकरी की। लाखों रुपए की नौकरी छोड़कर वह वापस आईं। दो साल में दो बार UPSC क्लियर किया। पहली बार में IPS बनीं। फिर अगले साल IAS बन गईं। दिव्या के पति गगनदीप सिंह भी 2011 बैच के भारतीय व्यापार सेवा (ITS) अफसर हैं। 2022 में वह भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। गगनदीप ने अपनी एक कंपनी ‘न्यूरोकैप’ बनाई है। यह कंपनी देश-विदेश से ट्रेडिंग का काम करती है। दिव्या मित्तल मिर्जापुर, बस्ती और देवरिया की डीएम रह चुकी हैं। बेहद सख्त छवि की मानी जाती हैं। अफसरों को मौके पर ही फटकार लगा देती थीं। 4 महीने पहले ही देवरिया से उनका ट्रांसफर लखनऊ हुआ था। दिव्या मित्तल ने इस्तीफे में क्या लिखा था, पढ़िए… लंदन में नौकरी छोड़कर सिविल सर्विस में आई थीं दिव्या दिव्या के पति पंजाब के रहने वाले, पहले प्रयास में UPSC पास किया था ......................... ये खबर भी पढ़िए… मंत्री निषाद बोले- जेब में गड्डी लेकर निकले मौसमी नेता:मछुआरा समाज को गुमराह कर रहे; बिहार के पूर्व मंत्री पर साधा निशाना यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने सोमवार को विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी पर जमकर हमला बोला। हालांकि, निषाद ने बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का नाम नहीं लिया। कहा- कुछ “मौसमी नेता” अब तक तय नहीं कर पाए हैं कि मुंबई में व्यापार करेंगे। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ऑपरेशन सिंदूर में 314km दूर से गिराया था पाकिस्तानी विमान; भाजपा बोली- कांग्रेस नाराज फूफा; यूपी में वकीलों का कैशलेस इलाज होगा
    Next Article
    यूपी में अगले 3 दिन हल्की बारिश का अलर्ट:26 जिले में बाढ़ जैसे हालात, प्रदेश में अब तक 3 फीसदी अधिक बरसात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment